DAP-urea को लेकर गड़बड़ी की तो होगी एफआईआर,बढ़ी सख्ती
DAP-urea: UP में डीएपी और यूरिया समेत खाद और दवाओं को लेकर
अगर प्राइवेट दुकानदारों ने गड़बड़ी की तो उन पर एफआईआार दर्ज होगी।
किसानों की ओर से अधिक दामों में बिक्री की शिकायत के बाद
जिला कृषि विभाग ने एक कंट्रोल रूम खोला है और उस पर दो अधिकारियों को तैनात किया है।
सीतापुर जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि जनपद में
कृषकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उर्वरक
निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उसमें किसी तरह गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
खाद की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा
कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला कृषि अधिकारी कार्यालय कक्ष में
कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर 9151730701 व 9415379437 है।
कंट्रोल रूम में कृषकों से प्राप्त होने वाली समस्याओं का एक रजिस्टर में
सूचीबद्ध करने के लिए आशीष कुमार एवं रवि कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है।
अपर जिला कृषि अधिकारी सीतापुर कंट्रोल रूम के प्रभारी है।
कंट्रोल रूम के प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जायेगा।
क्षेत्र में तैनात मोबाइल टीम को सम्बन्धित शिकायत भेजकर जांच कराई जायेगी।
शिकायत सही पाये जाने पर मौके पर ही सम्बन्धित विक्रेता के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9415142433 पर भी
समस्या हेतु सम्पर्क किया जा सकता है। किसान अपनी समस्या उक्त मोबाइल नम्बरों पर
सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी के
मुताबिक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि निर्धारित मूल्य से
अधिक दर उर्वरक बिक्री न करें। कही पर अधिक दर पर बिक्री अथवा टैगिंग आदि की
शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक कार्रवाई की जायेगी।
