Cricket match:सूर्यकुमार यादव ने ठोक दिया साल 2023 का पहला T20I शतक, श्रीलंका के खिलाफ लगाए 14 चौके-छक्के

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cricket match:सूर्यकुमार यादव ने ठोक दिया साल 2023 का पहला T20I शतक, श्रीलंका के खिलाफ लगाए 14 चौके-छक्के

cricket match:टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 का पहला T20I शतक ठोक दिया है।

उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और राजकोट में खेले गए

- Advertisement -
- Advertisement -

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में राज किया। उन्होंने अपने करियर का तीसरा शतक तूफानी अंदाज में पूरा किया।

श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने जमकर चौके-छक्के लगाए और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना तीसरा शतक महज 45 गेंदों में पूरा किया।

इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के जड़े। इससे पहले पुणे में खेले गए

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। साल 2023 का पहला इंटरनेशनल शतक न्यूजीलैंड के बाएं

हाथ के बल्लेबाज डेवन कॉनवे ने जड़ा था, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

दूसरी सबसे तेज T20I सेंचुरी

सूर्यकुमार यादव ने इसी मैच में 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद शतक तक पहुंचने के लिए

उन्होंने महज 19 गेंदों का इस्तेमाल किया, जिसमें जमकर चौके-छक्के राजकोट के दर्शकों को देखने को मिले।

भारत के लिए ये सबसे तेज दूसरा दोहरा शतक है, क्योंकि 35 गेंदों में रोहित शर्मा ने

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा हुआ है। केएल राहुल ने 46 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

हैरान करने वाली बात ये है कि सूर्यकुमार यादव ने अब तक तीन बार शतकीय पारी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली है

और तीनों बार 50 से कम गेंदों में तीन अंकों वाला जादुई स्कोर हासिल किया है, जो दर्शाता है

कि वे कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। इस पारी में भी उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए,

जिससे श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका के लिए फील्डिंग सेट करना कठिन था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...