Weather: अब फिर से होगी झमा-झम बारिश, शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: अब फिर से होगी झमा-झम बारिश, शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Weather: पटना सहित बिहार के ज्यादातर भागों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान सूबे में बादल छाए रहेंगे। इस कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना सहित दक्षिण-मध्य और पूर्वी भागों में गरज और तड़क के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश होने से तापमान में गिरावट के आसार हैं। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश लोगों के लिए तबाही का सबब होगा।

बारिश होने से तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय संरक्षण म्यांमार और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है।

इसकी दिशा उत्तर-पूर्व बिहार की ओर है। इसके प्रभाव से दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

वहीं गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर मध्यम और हल्की बारिश हुई। जबकि ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को इससे राहत की उम्मीद है।

गुरुवार को राजधानी में सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी थी। लेकिन, बीच-बीच में सूरज की तल्खी के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था।

इसी बीच दोपहर बाद राजधानी के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि राजधानी में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

इस बीच राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म जिला 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...