Train Accident: दिल्ली चलकर बिहार जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बटी,मची अफरा-तफरी
Train accident: बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हो गया।
दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के कई आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा टला
बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा टल गया। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर में
अचानक दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
मगर जिस तरह अचानक चलते-चलते ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
दो हिस्सों में बंटी संपर्क क्रांति ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12565 दो हिस्सों में बंट गई। यह ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के
पूसा स्टेशन पास इंजन डिब्बों से अलग हो गया। एक ही ट्रैक पर पर इंजन डिब्बे से कटकर दूर चला गया
जबिक बोगियां पीछे रह गई। हादसे के बाद ट्रेन पूसा स्टेशन के पास काफी देर तक खड़ी थी।
इस वजह से हुआ बड़ा हादसा
ट्रैक पर कुछ देर रात ट्रेन के परिचालन को रोक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही
आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना के बाद सोनपुर मंडल के कई रेलवे अधिकारी भी
घटनास्थल पर पहुंचे। सोनपुर रेल मंडल के एक आला अधिकारी ने घटना के संबंध में बड़ी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये हादसा इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग के टूट जाने की
वजह से हुआ। हादसे में किसे के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन
कपलिंग को ठीक कर इंजन और डिब्बों को दोबारा से जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
इसके बाद ट्रैक पर सामान्य परिचालन शुरू हुआ। बता दें कि कुछ दिन पहले ही
यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा हो गया था। गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे ट्रेन से उतर गए
थे। वहीं, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी तो कई अन्य घायल हुए थे।
