trading:आजादी के बाद पहली बार वाल्मिकीनगर को मिली भंसार सुविधा की सौगात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

trading:आजादी के बाद पहली बार वाल्मिकीनगर को मिली भंसार सुविधा की सौगात

भंसार से दोनों देशों के व्यापार के बढ़ौतरी के साथ आपसी रिश्ते भी मजबूत होंगे।

बगहा: अज़ादी के बाद पहली बार बिहार के पश्चिमी चम्पारण ज़िला में वाल्मीकिनगर को

भंसार सुविधा की सौगात मिली है। भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इसका उद्घाटन कर

- Advertisement -
- Advertisement -

माल ढुलाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया ।

इस अवसर पर उन्होंने बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दूबे को इसके लिए प्रयास का श्रेय दिया ।

दरअसल इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर में कस्टम सेवाओं का आज लम्बे इंतज़ार के बाद

भव्य शुभारंभ किया गया । बॉर्डर पर वाल्मीकिनगर में LCS बना है

जो देश का 120 वां और बिहार का 12 वां लैंड कस्टम स्टेशन है।

उम्मीद जताई जा रही है कि पड़ोसी देश नेपाल के साथ बेटी रोटी के रिश्ते के बाद

अब इस लैंड कस्टम स्टेशन से व्यापारिक उद्देश्यों को मजबूती के

साथ साथ रोजगार (trading) बढ़ने के भी आसार हैं। इस मौके पर केन्द्रिय वित्त राज्यमंत्री ने कहा इससे दोनो देशो का

व्यापार (trading) भी बढेगा । वही सभा को संबोधित करते हुये मंत्री ने

कहा की आज मोदी की सरकार मे हम व्यापार के क्षेत्र मे काफी आगे बढ़ रहे हैं।

वही इस मौके पर राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दूबे ने कहा की भविष्य मे एनएच 727 बेतिया गोरखपुर मुख्य सड़क को

विस्तार कर उसे डायरेक्ट यूपी से जोडा जायगा और इसके विस्तार के लिये जो भी संभव होगा

वह किया जायेगा ताकी बडे बडे वाहन भी इस रास्ते से आसानी से आ जा सकें ।

इतना ही नही वाल्मीकिनगर स्थित गण्डक बराज पुल व सड़क को

भी माल ढुलाई व लोड क्षमता बढ़ाने के लिए मजबूती देने के लिए काम किया जाएगा ।

इस मौके पर नेपाल कस्टम चीफ मनी राम पावडे ने बताया की आज इस वाल्मीकिनगर मे

एलसीएस के उद्घाटन से दोनो देशो के व्यापार (trading) में बढोतरी के साथ रिश्तों को मजबूती मिलेगी ।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related