Teacher: पहले प्रेमी के संपर्क में थी, दूसरे से भी जोड़ा रिश्ता,अचानक घर से लापता हुई शिक्षिका, पुलिस और परिवार वाले दोनों हैरान
Teacher : बिहार प्रदेश में बीपीएसी महिला टीचर को पुलिस ने बनारस से बरामद किया है.
पुलिस को महिला शिक्षका ने घर से लापता होने की जो कहानी बताई, उससे पुलिस और परिवार वाले दोनों हैरान है.
दरअसल, जानकारी देते हुए शिक्षिका ने बताया कि थोड़ा परेशानी होने के कारण हम चले गए थे.
किसी से संपर्क नहीं हो पाया, ना किसी को बता पाए. बनारस से पुलिस मुझे लेकर आई है.
मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि बीपीएससी से शिक्षिका की नौकरी हुई थी. जो कुदरा में किराए पर मकान लेकर रहती थी.
23 अगस्त, 2024 को पता चला परिजनों के द्वारा कि मिसिंग है. हम लोगों ने 24 घंटा इनका (BPSC शिक्षिका) इंतजार किया,
जब यह बरामद नहीं हो पाई तो हम लोगों ने केस दर्ज कर छानबीन करना शुरू किया. इसके बाद इनका अंतिम लोकेशन बनारस में पाया गया.
सर्विलांस के आधार पर जांच किया गया
उन्होंने बताया कि सर्विलांस के आधार पर जांच किया गया. यह दो लड़कों के संपर्क में थी. दोनों लड़कों से उनकी काफी देर तक बात होती थी.
इनका पुराना डेरा लंका पर था. वहीं, से बरामद कर लिया गया है. इनके (BPSC शिक्षिका) द्वारा बताया गया था
कि पहले एक अपने प्रेमी के संपर्क में थी, फिर उसको छोड़कर दूसरे के साथ जुड़ गई
फिर उसको छोड़कर पहले वाले के साथ जुड़ गई. इसी पर दूसरा लड़का इनको धमकी देने लगा सुसाइड कर लेगा.
यह अपहरण का मामला नहीं है
डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि इनको (BPSC शिक्षिका) लगा की यह सुसाइड कर लेगा तो हम फंस जाएंगे.
जिस वजह से यह सुसाइड करने की नीयत से निकली. अपना मोबाइल भी फेंक दी. यह अपहरण का मामला नहीं है.
यह स्वेच्छा से चली गई थी. तीन-चार दिन इधर-उधर भटकी फिर हम लोगों ने बनारस में
पुराने डेरा से बरामद कर लिया है. उनको ब्लैकमेल करने वाले प्रेमी से भी पुलिस पूछताछ करेगी.
