Sexual exploitation:डिमांड पर बुलाई जाती थी लड़कियां,देख पुलिस भी हैरान
sexual exploitation: राजधानी पटना के बिहटा में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।
बिहटा थाना पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर 13 युवतियों के साथ
12 युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी को
आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। फिलहाल पुलिस सभी को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना इलाके के
समस्तु स्थान स्थित होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।
इस दौरान 13 युवतियों और 12 युवकों को देह व्यापार में लिप्त पाया गया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई।
होटल मालिक पर अवैध शराब तस्करी का मामला है दर्ज
जिस होटल में पुलिस ने छापेमारी की, उस होटल के मालिक का नाम भुअर यादव बताया जा रहा है।
भुअर यादव के खिलाफ पहले सी बिहटा थाने में अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज है।
बिहटा थानाध्यक्ष और पशिक्षु डीएसपी डॉ अन्नू कुमारी ने घटना की पुष्टि की है।
अधिकारियों को दी गई है घटना की जानकारी
बिहटा थानाध्यक्ष डॉ अन्नू कुमारी ने बताया कि बिहटा नगर परिषद के
अति विशिष्ट कॉलोनी स्थित होटल प्रिंस में छापेमारी की गई।
देह व्यापार के धंधे में लिप्त युवक और युवतियों को पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें :sexual exploitation: सेक्स रैकेट पर्दाफाश,एक दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
थाने में सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है।
आपत्तिजनक सामान बरामद
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस होटल में छापेमारी की।
आपत्तिजनक स्थिति में दो दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा गया है।
इन लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
