Road accident: ट्रक ने 6 को कुचला, महिला समेत 4 की मौत,भीड़ ने बवाल काटा
road accident: बिहार की राजधानी पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।
घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की बताई जा रही है। घटना से इलाके में बवाल मच गया है। गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया
यह भी पढ़ें :Road accident : कोहरे का कहर, Exp-वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत
घटना का विरोध में लोग काफी गुस्से में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि पालीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया। लगभग 1 किलोमीटर तक ट्रक लेकर ड्राइवर भागता रहा।
दरअसल एक दुर्घटना के बाद ड्राइवर घबरा गया और गाड़ी को भगाता रहा। इसी दौरान छह लोग इसकी चपेट में आ गए इनमें से चार की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की सुस्ती के कारण पर सड़क पर चलने वाली गाड़ियां अनियंत्रित गति से चलती हैं।
कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन इस प लगाम लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। सड़कों पर नशे की हालत मे गाड़ी चलाने की घटनाओं में भी कमी नहीं आ रही हैं।
इसी वजह से ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि शराबबंदी तो लागू कर दिया गया है। लेकिन शराब को बंद नहीं किया जा सका है।
मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
यह भी पढ़ें :Road accident : ट्रक ने टैंपो में मारी टक्कर, बैक कर घायलों को रौंदते हुए भागा, 12 की मौत
मरने वालों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद लोगों ने पालीगंज में सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे।
शव को सड़क पर रख कर लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने में लगी है।
