rain alert: दो दिन ब्रेक, 30 से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर, देखें मौसम का हाल… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

rain alert: दो दिन ब्रेक, 30 से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर, देखें मौसम का हाल…

rain alert: बिहार में बारिश संबंधी गतिविधियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

राज्यभर में मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन बाद वापस मौसम खराब होने की आशंका जताई है।

गुरुवार 30 मार्च से राज्य में दोबारा आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

दक्षिण बिहार के जिलों में इसका ज्यादा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बुधवार को दक्षिण बिहार में कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार से मौसम

फिर पलटी मारेगा और राज्य में आंधी और बारिश (rain alert) का दौर शुरू हो जाएगा।

 

मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर समेत दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों में गुरुवार को

मेघगर्जन और ठनका गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

गुरुवार को दक्षिण और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

उत्तरी इलाके में भी इसके प्रभाव से कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद शुक्रवार 31 मार्च को राज्य भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

और सभी जिलों में ठनका और बारिश की आशंका जताई गई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...