Police raid:सेक्स रैकेट का नेटवर्क,अररिया के होटल में पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई
Police raid : बिहार के अररिया में एक होटल के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।
पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस टीम होटल में छापेमारी करने पहुंची।
जिसमें दो लड़कियों के साथ एक शख्स पकड़ा गया। वहीं होटल संचालक को भी पुलिस ने दबोचा है।
पुलिस ने बताया कि हमें सूत्रों से होटल में गलत काम होने की सूचना मिली थी।
जिसके बाद अररिया सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस को एक कमरे में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में मिले।
दूसरे कमरे में भी ठहरी एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया।
यह भी पढ़े:-Police raid: सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पति-पत्नी….. , 2 महिलाओं की ग्राहक को करनी थी डिलीवरी
वहीं इस घटना से सवाल उठ रहे क्या सेक्स रैकेट का नेटवर्क असम से लेकर बिहार तक है।
पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
पुलिस एक्शन का पूरा मामला रोटी सोटी नाम के होटल में हुआ।
नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार देर रात चांदनी चौक से जीरो माइल जाने वाले रोड पर
स्थित इस होटल में छापेमारी की थी। पुलिस ने होटल से दो लड़कियों के साथ एक युवक को तत्काल हिरासत में लिया।
साथ ही पुलिस ने होटल के काउंटर पर बैठे होटल संचालक साहबीर को भी गिरफ्तार कर थाने ले आई।
होटल संचालक, असम की दो लड़की गिरफ्त में
देर रात होटल में हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
पकड़ी गई दोनों युवती असम के दो अलग अलग इलाकों की रहनी वाले हैं।
हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर
सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
सेक्स रैकेट कांड पर पुलिस ने क्या कहा
मामले में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि पहले बस स्टैंड में रोटी सोटी नाम से
होटल संचालित था। कुछ दिनों में वो जीरो माइल वाले मार्ग पर शिफ्ट हो गया।
हमें गुप्त सूचना मिली थी कि बाहर से लड़कियों को लाकर होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है।
देह व्यापार के अनैतिक काम की इस सूचना पर छापेमारी की गई और असम की रहने वाली
दो युवतियों के साथ एक युवक और होटल संचालक को पकड़ा गया है। होटल को सील कर दिया गया है।
