Monsoon:इस राज्य में अगले दो दिन में बदल जाएगा मौसम, IMD ने जारी की ये नई जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon:इस राज्य में अगले दो दिन में बदल जाएगा मौसम, IMD ने जारी की ये नई जानकारी

monsoon: बिहार में लगातार मौसम करवट ले रहा है। मानसून के पूरी तरह से

लौटने के बाद बिहार में बारिश का सिलसिला पूरी तरह थम गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब बिहार के लगभग सभी जिलों में अहले सुबह और शाम के बाद हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

इस बीच मौसम विभाग ने नई जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा मौसम

पटना मौसम केन्द्र ने जो जानकारी दी है कि उसके मुताबिक पछुआ हवा के कारण

राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार

पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह 10-12 किमी प्रतिघंटा है।

इनके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

रात के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग की माने तो दो दिनों बाद मौसम में तेजी से बदलवा देखने को मिल सकता है।

रात के तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट के आसार है।

तापमान में गिरावट आने से लोगों को रात में हल्की ठंड का एहसास होगा।

बुधवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा प्रदेश का गर्म शहर रहा

वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नवादा में पड़ी सबसे अधिक गर्मी

मौसम में बदलाव के बाद पटना का तापमान सामान्यत: 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

दिन में गर्मी के बाद सूर्यास्त होते ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

बुधवार को बिहार के नवादा सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पटना समेत अन्य शहरों का तापमान

  •     पटना – 31.2

  •     गया 31.6

  •     भागलपुर 33.0

  •     मुजफ्फरपुर 30.0

  •     दरभंगा 32.0

  •     डेहरी 30.8

  •     मोतिहारी 31.6

  •     शेखपुरा 32.4

  •     वैशाली 32.6

  •     औरंगाबाद 31.0

  •     बेगूसराय 32.9

  •     बांका 30.9

  •     कटिहार 32.2

  •     नवादा 35.6

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

आतंक मचा रहे बंदर को शिकारियों ने पकड़ा, दर्जनभर लोग हुए थे घायल

आतंक मचा रहे बंदर को शिकारियों ने पकड़ा, दर्जनभर...

30 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए किट वितरण की घोषणा

30 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी केंद्रों पर...

थानेदार का वीडियो वायरल, बजरंग दल से झड़प के बाद दी नौकरी छोड़ने की धमकी

थानेदार का वीडियो वायरल, बजरंग दल से झड़प के...

अवध एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

अवध एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से...