lovers: उसकी पत्नी पर थी बुरी नजर, वासना की आग में जल रहे आशिक ने प्रोपर्टी डीलर समेत दो को मार डाला
lovers: बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव में गत दिनों
प्रॉपर्टी डीलर संजीव कुमार और उनके साथी राजेश कुमार की हत्या मामले में
पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आशिकी में नाकामी मिलने पर आरोपित ने दोनों की
निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मेहंदीगंज निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
आरोपी विकास कुमार प्रॉपर्टी डीलर संजीव कुमार का पड़ोसी है।
वह संजीव कुमार की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। वह हमेशा संजीव की पत्नी के करीब आना
चाहता था। इसकी भनक संजीव को लग गई । उसने विकास को पत्नी से मिलने से
साफ मना कर दिया। इस पर विकास अंदर तक सुलग रहा था।
बदला लेने के लिए विकास ने संजीव की हत्या का षड्यंत्र रच दिया।
मेहंदीगंज निवासी संजीव कुमार खेती करने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते थे।
शव को कुचल दिया
24 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी ने बुलेट से घर लौट रहे
संजीव कुमार उर्फ कक्कू महतो और उनके साथी राजेश कुमार उर्फ गोरख महतो की गोली मारकर
हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि कूचकर
दोनों के शव को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
शादीशुदा है आरोपी
जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले ही आरोपित की शादी हुई थी।
शादी के बाद विकास काम छोड़कर घर पर रह रहा था। इसी दौरान गत दिसंबर महीने में
उसने संजीव की हत्या की योजना बनाई थी। बाद में विकास ने अपने
एक साथी से पिस्टल और कारतूस का प्रबंध किया था।
घटना के पहले भी तीन बार उसने संजीव को मारने की कोशिश की थी।
तकनीकी अनुसंधान से दबोचा गया विकास
एसपी इस्ट संदीप सिंह ने बताया कि हत्या के बाद काफी क्रूरता से शवों को कूच दिया गया था।
इससे जाहिर था कि हत्यारा किसी बात से काफी गुस्से में था।
अनुसंधान के क्रम में लोगों से पूछताछ के साथ ही वैज्ञानिक और तकनीकी
अनुसंधान के दौरान विकास कुमार की गतिविधियां संदिग्ध मिली।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि संजीव कुमार उसे आने-जाने पर शक की
दृष्टि से देखता था। लगातार टोकने से वह प्रतिशोध लेने की ताक में था।