Lover : प्रेमिका और उसके दो भाइयों की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक का सरेंडर
Lover: बिहार के लखीसराय जिले में छठ पर्व के मौके पर 20 नवंबर की सुबह
एक लड़की और उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या करने वाले
सिरफिरे आशिक ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
आशिक के हमले में लड़की के पिता और दो भाभियों को भी गोली लगी थी
जिसमें एक भाभी आज भी आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
पुलिस ने आशीष चौधरी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था
लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस अब उसके घर-संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए कोर्ट गई थी
जिसकी भनक लगने पर आशीष चौधरी ने मंगलवार को कोर्ट में
सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस के दबाव में आशीष ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
एसपी ने कहा कि पुलिस आशीष से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगेगी।
आशीष चौधरी के घर से मिले नोट में यह दावा किया गया था कि उसने दुर्गा के साथ शादी की है
जिसे झा परिवार मंजूर नहीं कर रहा है। दुर्गा उसके पास वापस नहीं लौट रही है।
20 नवंबर को आशीष चौधरी ने अपनी प्रेमिका और कथित पत्नी दुर्गा झा,
उसके भाई राजनंदन झा और चंदन झा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दोनों भाइयों को एक-एक गोली मारी गई जबकि दुर्गा को दो गोली मारी गई थी।
आशीष ने इसके अलावा दुर्गा के पिता शशिभूषण झा, भाभी प्रीति झा और लवली झा को भी गोली मार दी थी।
ये तीनों बच गए थे। लवली झा आज भी आईसीयू में मौत से लड़ रही है।
पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता उमेश साव के अलावा अशोक मोदी और
रंजन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी आशीष फरार चल रहा था।