Liquor ban government strict in Bihar,अब डीटीओ एवं एमवीआइ को सरकार ने दिए यह नया पावर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Liquor ban government strict in Bihar,अब डीटीओ एवं एमवीआइ को सरकार ने दिए यह नया पावर

Liquor ban government strict in Bihar:बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए

सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।अब ट्रक, बस, आटो, बाइक समेत किसी भी प्रकार के निजी या सार्वजनिक वाहनों

- Advertisement -
- Advertisement -

की जांच में अगर शराब पकड़ी जाती है, तो जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) और मोटरयान

निरीक्षक (एमवीआइ) को संबंधित दोषियों को गिरफ्तार करने की शक्ति होगी।

इसके अलावा शराब पीते हुए गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर भी डीटीओ और एमवीआइ अपने

स्तर से ही कार्रवाई कर सकेंगे। राज्य सरकार ने शराबबंदी को और सख्ती से लागू करने के लिए जिला परिवहन

पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक को उत्पाद पदाधिकारी के रूप में तुरंत प्रभाव से नियुक्त कर दिया है।

इसके अलावा प्रवर्तन अवर निरीक्षक (इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर) को भी उत्पाद पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

राज्यपाल के आदेश से मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इससे जुड़ा

गजट प्रकाशित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, डीटीओ और एमवीआइ को संपूर्ण जिले के लिए जबकि प्रवर्तन अवर निरीक्षक को

प्रतिनियुक्त जिला में कार्रवाई के लिए उत्पाद अधिकारी के रूप में तैनाती होगी।

दिए गए 100 से अधिक ब्रेथ ऐनालाइजर

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग मुख्यालय की ओर से शराबियों की जांच के लिए परिवहन विभाग को

करीब 100 ब्रेथ ऐनालाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। सभी जिलों के परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षकों को

ब्रेथ ऐनालाइजर लेकर सड़कों पर वाहन चालकों की जांच करने का निर्देश भी दिया गया है।

अभी तक शराबबंदी मामलों में कार्रवाई के लिए पुलिस या उत्पाद अधिकारी की जरूरत होती थी

मगर अब डीटीओ, एमवीआइ और प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर भी यह कार्रवाई कर सकेंगे।गौरतलब है कि इससे पहले मद्य

निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने शराब माफिया तक पहुंचने के लिए प्राइवेट जासूसों की मदद लेने का निर्णय लिया था।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...