Helicopter: लैंडिग के दौरान हेलीपैड से नीचे उतरा चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर, किसी तरह की नहीं हुई अनहोनी
helicopter: बिहार के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनगर में चुनाव प्रचार के लिए गये लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।
हालांकि इस हादसे में चिराग पासवान को कोई चोट नहीं आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने गये चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हेलीपैड से नीचे उतर गया और उसके पहिए जमीन में धंस गये।
गनीमत रही कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। बताया गया है कि हादसे के बाद भी चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया।
गौरतलब है कि इससे पहले बेगूसराय में अमित शाह हेलीकॉप्टर भी हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचा था।
जानकारी के अनुसार चिराग पासवान के हेलीकॉप्टर के लिए ईंटों से हेलीपैड बनाया गया था। वहीं इसके चारों तरफ मिट्टी थी।
जो बारिश के कारण पूरी तरह से नहीं सूखी थी। जब हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा तो उसका एक पहिया उसी मिट्टी पर चला गया और वहीं धंस गया।
Bihar | LJP National President Chirag Paswan's helicopter narrowly avoided a crash near the helipad in Mohaddi Nagar of Ujiarpur Lok Sabha constituency.
(Source: Chirag Paswan's Office) pic.twitter.com/GnQEYJ5kf4
— ANI (@ANI) May 9, 2024
हालांकि इस दौरान कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे की तस्वीर चिराग पासवान के कार्यालय की ओर से जारी की गई है।

गौरतलब है कि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की तरफ से भाजपा के नित्यानंद राय चुनावी मैदान में हैं,
जिनके पक्ष में वो मोहद्दीनगर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
जहां उनके हेलिकॉप्टर के लैंड करने के लिए हेलीपैड बनाया गया था, लेकिन यहां बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर ट्रैक से नीचे चला गया
