fish: अजीबो-गरीब रहस्यमई मछली देख हर कोई रह गया हैरान, मछुआरे ने सुनाई पूरी कहानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

fish: अजीबो-गरीब रहस्यमई मछली देख हर कोई रह गया हैरान, मछुआरे ने सुनाई पूरी कहानी

fish: पूर्णिया से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस जिले में एक मछली चर्चा का विषय बन गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हर कोई मछली को देखने लिए दूर-दूर से आ रहा है। पूर्णिया के खुश्कीबाग स्थित सौरा नदी से

मछली (fish) पकड़ने के दौरान एक गांव के ही मछुआरे को एक रहस्यमई मछली मिली है।

जब मछुआरा नदी में जाल फेंका तो उसके जाल में एक अजीबो-गरीब

मछली फंस गई। मछुआरा मछली को देखकर हैरान रह गया है।

मछुआरे ने किया गूगल

गांव के ही संतोष कुमार पासवान ने मछली को अपने घर ले आए। इसके बाद उन्होंने इस मछली के बारे में जानने के लिए

गूगल किया तो पता चला कि ये मछली अमेरिका की रहने वाली है। इस मछली का नाम सकर माउथ कैटफिश है।

संतोष तुरंत इस मछली को एक डिब्बे में साफ पानी भरकर रख दिया।

क्या है मछली (fish) की पूरी कहानी

पूर्णिया के उप मत्स्य निदेशक आभाष चंद्र मंडल ने बताया कि इस मछली का नाम सकर माउथ कैटफिश है

जो कि साउथ अमेरिका के अमेजन नदी और समुद्र में पाई जाती है।

इसकी खासियत है कि ये नदी के किनारों पर भी रहते हैं । इसके अलावा किसी भी पेड़ और

पौधे पर भी चिपक कर रहती है। ये पानी के भीतर कभी स्थिर नहीं रहता है।

आगे बताया कि ज्यादातर गंदे ही पदार्थ खाते हैं। इसक मुख्य तौर भोजन काई या मच्छर होता है।

क्या इंसानों के लिए खतरनाक?

ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले बनारस के गंगा नदी में भी ऐसी मछली मिली थी।

उस समय लोगों ने बताया कि ये नदी आम लोगों के लिए खतरनाक है लेकिन जानकारों ने बताया कि

ये मछली किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। हालांकि अब सवाल बना है

कि ये मछली भारत में कैसे मिल रही है इसका जवाब फिलहार किसी के पास नहीं है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related