fire:तीन दिनों के बाद बुझी गोदाम की भीषण आग, लाखों हुए स्वाहा
बगहा: हरनाटांड़ बाजार के एक सरकारी गोदाम में मंगलवार के दिन आग (fire) लग गई थी
जिसको बुझाने में दमकल कर्मियों के भी पसीने छूट गए। मौके पर पहुंची
पाच अग्निशमन गाड़ियों के द्वारा अथक प्रयास करने के बाद तीन दिनों के पश्चात आग (fire) पर काबू पाया गया।
तब तक लाखों रुपए के महुलान के छाल राख हो गए। मिथिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि
आम निलामी के दौरान वन विभाग से महुलान छाल के साथ उक्त गोदाम को लिया गया था।
जिसमें करीब 46756 सीएफटी माल रखा हुआ था। जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।
जिसकी वर्तमान कीमत करीब 45 लाख से अधिक बताई जा रही है।
मिथिलेश कुमार शर्मा ने आगे बताया कि अग्निशामक जिला समावेष्टा पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में
3 दिनों तक पांच अग्निशामक गाड़ियों से आग बुझाने का कार्य निरंतर किया गया।
तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग तो बुझ गया मगर गोदाम में रखे हुए कीमती महुलान छाल भी राख हो गए।
