Dead Body:कुएं में तीन बच्चों की मिली लाश,गांव मची सनसनी
Dead Body: बिहार के समस्तीपुर के मालीनगर गांव में रविवार को उस समय सनसनी मच गयी जब एक कुएं में तीन बच्चों की लाश मिली। तीनों बच्चे शनिवार की रात से गायब थे।
पुलिस ने शक के आधार पर बच्चों की मां को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। डीएसपी विजय महतो ने जल्द कांड का उद्बेदन कर लेने का आश्वासन दिया है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत वार्ड 8 मालीनगर गांव से शनिवार की रात से गायब तीन बच्चो का शव पुलिस ने बरामद किया है।
वही संदेह के आधार पर बच्चे की माँ को हिरासत में लिया। घर से महज 15 गज के दूरी पर एक कुआं से तीनों का शव पुलिस ने बरामद किया है।
मृतक तीनों बच्चो की पहचान चंदन कुमार उर्फ लफुआ के 6 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार, 4 वर्ष की पुत्री तान्या कुमारी व 2 वर्ष का पुत्र तनिष्क कुमार बताया गया है।
घटना स्थल पर एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। स्थानीय लोगो के अनुसार चंदन नया ऑटो खरीद कर लाया था। वही घर पर कर्जा होने की भी चर्चा हो रही है
जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मां बाप के बीच झगड़ा से बच्चे परेशान थे।
लोगों के समझाने का भी उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा था। आशंका है कि मां ने ही तीनों को कुएं में डाल दिया है।
इस मामले में डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि बच्चे शनिवार की रात से गायब थे। उनकी तलाश की जा रही है।
बच्चों की मां सीमा देवी पर हत्या कर देने का आरोप बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।