Big accident, गैस लीकेज से हुए ब्लास्ट से 20 से अधिक झुलसे; 8 की हालत गंभीर
Big accident: बिहार के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के
एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई.
हादसे में पूरे घर में आग फैल गई. इससे 20 से अधिक लोग झुलस गए. घायलों मे आठ की हालत गंभीर बताई जाती है.
गैस रिसाव
पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में
गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया.
खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई.
8 गंभीर घायल
हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है.
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग पूरे घर में फैल गई
यह भी पढ़ें :Fire: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों पर तेल छिड़कर खुद भी लगाई आग
और घर के सभी लोग उसकी चपेट में आ गए. मामले की जानकारी मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार,
सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का आकलन किया.
आग पर काबू
इसके बाद कई झुलसे गए लोगों को बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया.
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस के मुताबिक,
घायलों मे आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले ने जांच की जा रही है.
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
