Arson: रामनवमी पूजा से पहले तेज पछुआ हवा के बीच आगजनी की घटना से करीब 60 घर जल कर राख

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Arson: रामनवमी पूजा से पहले तेज पछुआ हवा के बीच आगजनी की घटना से करीब 60 घर जल कर राख

Arson: रामनवमी पूजा से पहले सीमावर्ती प्रान्त बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के श्रीपतनगर में मंगलवार को दोपहर तेज पछुआ हवा के बीच आगजनी की घटना से करीब 50 से 60 घर जल कर राख हो गये।

वही एक वर्ष पहले खरीदा गया ट्रेक्टर भी जल कर खाक हो गया। इसके साथ एक दर्जन बकरी भी जल गयी। वही बुधवार को बरात ले जाने की तैयारी कर रहे परिवार का अशियाना के साथ सभी दुल्हन की समान ,वस्त्र, जेवर आदि जल कर खाक हो गयी।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौके पर पहुंचे प्रखण्ड अधिकारी क्षति की आकलन के साथ राहत कार्य में जुटे हुये है।

उक्त पिपरासी थाना के ग्राम श्रीपतनगर निवासी कमली यादव के घर से अचानक उठी आग देखते ही देखते करीब एक घण्टे में सभी समान को राख बनाकर चली गयी।

मंगलवार को सुबह से गर्म तेज पछुआ हवा लोगों की तबाही का मंजर बनी। पछुआ हवा के आगे किसी की कुछ नही चली। थोड़ी ही देर में सब कुछ तहस – नहस कर दी।

जिसमें आधार महतो, झापस, बनारस, मुन्ना बैठा, रामजीत, सुरेन्द्र,ब्रजेश, सुबाष ,छठ्ठू, बलराम, छोटेलाल आदि की घर समेत सभी सम्रागी, जेवर, साधन, वस्र आदि जल गयी।

वही कमली यादव की एक वर्ष लोन पर खरीदारी गयी नयी ट्रेक्टर जली, तो शिकार लोगों के करीब एक दर्ज‌न बकरी भी जल मरी।

कमली राय के लड़के का आज हल्दी का रस्म था। कल बारात जानी थी।

लेकिन हल्दी के दिन ही आग से घर के साथ दुल्हन की समान भी जल गयी।

राहत बचाव में पिपरासी प्रशासन के साथ सीमावर्ती के हनुमानगंज पुलिस व नगर पंचायत छितौनी के सफाईकर्मियों की टीम भी शामिल रही।

प्रखण्ड अधिकारी पिपरासी कुमुद कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है।

वही आग से शिकार परिवारों आवश्यक सम्रागी की व्यवस्था की जा रही है। आज उन्हे पालथीन व भोजन की राहत शिविर का व्यवस्था किया जा रहा है।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related