World cup: 10 साल बाद बांग्लादेश जाएगी न्यूजीलैंड की टीम,भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले होगी जबर्दस्त तैयारी
world cup: न्यूजीलैंड टीम दस साल में पहली बार बांग्लादेश का दौरा करके सितंबर और नवंबर में वनडे और
टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भारत में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए अहम होगी।
world cup की शुरूआत पिछली उपविजेता न्यूजीलैंड और चैम्पियन इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच के जरिए होगी।
बांग्लादेश को world cup के अपने पहले मैच में सात अक्टूबर को धर्मशाला में अफगानिस्तान से खेलना है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दौरे का आगाज 21 सितंबर को होगा।
तीनों मैच 21, 23 और 26 सितंबर को मीरपुर के शेर ए बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टेस्ट श्रृंखला नवंबर के आखिर में विश्व कप के बाद शुरू होगी। पहला मैच 28 नवंबर से दो दिसंबर तक और
दूसरा छह से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा जिनके मेजबान शहर का ऐलान बाद में किया जाएगा।
ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, जानिए मैदान पर कब उतर पाएंगे
न्यूजीलैंड ने पिछली बार पूर्ण श्रृंखला के लिए 2013 में बांग्लादेश का दौरा किया था।
दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला ड्रॉ रही थी जबकि तीन मैचों की वनडे श्रृंखला बांग्लादेश ने 3-0 से जीती थी।
न्यूजीलैंड टीम ने एक टी20 मैच जीता था। न्यूजीलैंड की टीम के लिए भारत में होने वाले विश्व कप से पहले बांग्लादेश में
वनडे सीरीज खेलना का फायदा मिलेगा। क्योंकि दोनों जगह की पिचें में ज्यादा अंतर नहीं होता है,
इससे न्यूजीलैंड को world cup में उतरने से पहले तैयारी का सुनहरा मौका मिलेगा।
