World cup: खुलासा! फिर रोहित शर्मा का छलका दर्द, बोले- ये समझने में 2-3 दिन लग गए कि हम…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

World cup: खुलासा! फिर रोहित शर्मा का छलका दर्द, बोले- ये समझने में 2-3 दिन लग गए कि हम…

World cup: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनको यह समझने में 2-3 दिन लग गए कि हम फाइनल हार गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

टीम इंडिया ने अपनी मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था।

सेमीफाइनल तक भारत ने हर एक मैच जीता था, लेकिन फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

रोहित शर्मा ने एडिडास इंडिया से बात करते हुए कहा

 

रोहित शर्मा ने एडिडास इंडिया से बात करते हुए कहा, “जब मैं विश्व कप फाइनल के अगले दिन

उठा तो मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि पिछली रात क्या हुआ था।

मैं अपनी पत्नी से इस बारे में चर्चा कर रहा था और कहा कि ‘पिछली रात जो कुछ भी हुआ वह एक बुरा सपना था,

है न? मुझे लगता है कि फाइनल कल है।’ मुझे यह समझने में 2-3 दिन लग गए

कि हम हार गए हैं। एक और मौके के लिए 4 साल और बाकी हैं।”

World cup2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में

आईसीसी क्रिकेट world cup 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup टीम से कट सकता है विराट कोहली का पत्ता, लेकिन IPL 2024 है लाइफलाइन

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

उस समय उनके फैसले पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 240 रनों पर रोक दिया था।

66 रन केएल राहुल ने बनाए थे, लेकिन उन्होंने 107 गेंदें खेली थीं।

विराट कोहली ने 63 गेंदों में बनाए थे 54 रन

वहीं, विराट कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाए थे और कप्तान रोहित शर्मा

31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए

तेज शुरुआत हासिल की, लेकिन भारत ने जल्द ही तीन विकेट निकालकर मैच में वापसी की,

लेकिन जब ट्रेविस हेड जम गए तो उन्होंने एकतरफा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया को जिता दिया।

वे 120 गेंदों में 137 रन बनाकर आउट हुए और टीम को खिताब दिलाया।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...