Virat Kohli : भारत और पाकिस्तान 12 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम जुड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Virat Kohli : भारत और पाकिस्तान 12 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम जुड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (9 जून) को

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस मैच में पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी,

क्योंकि बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम अपने पिछले मुकाबले में यूएसए से हार गई है

और अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट में बने रहना चाहता है तो उसे भारत को हर हाल में हराना होगा।

इस मैच में भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पर भी सबकी नजरें रहेंगी,

जिन्होंने पिछली बार टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपने दम पर भारत को जीत दिलाई

थी। विराट कोहली के पास पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में काफी बेहतर रिकॉर्ड है।

कोहली सबसे छोटे प्रारूप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं,

जिनके नाम 81.33 की औसत और पांच अर्धशतक के साथ 488 रन हैं।

यह भी पढ़ें :Virat Kohli की आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने से अनुष्का शर्मा दुखी, लोग बोले-वह हमेशा सपोर्टिव रहती हैं

इसमें से 308 रन कोहली ने टी20 विश्व कप के दौरान बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं।

Virat Kohli 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे

विराट कोहली रविवार को होने वाले मैच में अगर 12 रन बना लेते हैं,

तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारत या पाकिस्तान की ओर से

500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली के अलावा कोई बल्लेबाज

200 के आंकड़े के करीब भी नहीं पहुंच सका है। कोहली टी20 विश्व कप के इतिहास में

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि टी20 विश्व कप 2024 में उनकी

शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। वह आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में सिर्फ एक रन ही बना सके थे।

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच 8 विकेट से जीता है।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली- 488 रन

मोहम्मद रिजवान 197 रन

शोएब मलिक 169 रन

मोहम्मद हफीज 156 रन

युवराज सिंह 155 रन

गौतम गंभीर 139 रन

रोहित शर्मा 114 रन

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...