Trophy: दो ट्राफी अमृत ने अपने नाम किया,बने विजेता,बालिका वर्ग में मानसी रही अव्वल
Trophy: सुल्तनपुर के दरियापुर दल की ओर से आयोजित किए गए बैटमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग में अमृत वर्मा ने बढ़त बनाते हुए सभी खिलाडि़यों को पीछे छोड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
इसी क्रम में मनोरंजक खेल फुल्की खाओ प्रतियोगिता में भी अमृत ने पुरस्कार हासिल किया। इस प्रकार से अमृत वर्मा ने दो ट्राफी को अपने नाम किया।
बैटमिंटन प्रतियोगिता दरियापुर वार्ड स्थित अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। बालिका वर्ग में मानसी विजेता रही तो बालिक वर्ग में अमृत वर्मा ने अपना दम दिखाया।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शाहिद अब्बास ने किया। अध्यक्ष शुभम् प्रधान के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता में रेफ्री के रूप में शुभम् रावत मौजूद रहे। इस मौके पर संरक्षक आकाश, संरक्षक किशन सोनी, सदस्य स्वतंत्र मिश्रा मौजूद रहे।
अंत में संस्थापक विकास राव ने सभी का आभार जताया। फोटो कैप्शन- विजेता अमृत वर्मा को पुरस्कार देते संगठन के पदाधिकारी।
