Sports competition:तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sports competition: जनपद कुशीनगर मे हाटा के नेहरू इंटरमीडिट कालेज सुकरौली के खेल मैदान में गुरुवार को तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सुकरौली, मोतीचक व हाटा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के लगभग 620 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व खंड शिक्षा अधिकारी जया राय द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण व मार्च पास्ट की सलामी और मशाल जलाने के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि ने बाल खिलाड़ियों को किया सम्बोधित
मुख्य अतिथि ने बाल खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नही है। बस उनके अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान कर निखरने का अवसर प्रदान करना है।
जो परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बखूबी किया जा रहा है,और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन उनकी मेहनत को दर्शाता है।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को विवेक सिंह प्रबंधक नेहरू इंटर कालेज, सेमरी सुकरौली व अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन से उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें नगद पुरस्कार भी दिया।

बालिका वर्ग में छोटी विश्वकर्मा मोतीचक प्रथम
प्रतियोगिता में पी टी में हाटा प्रथम व मोतीचक द्वितीय, योग में सुकरौली प्रथम हाटा द्वितीय, 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में छोटी विश्वकर्मा मोतीचक प्रथम,
अंशिका सुकरौली द्वितीय, 200 मीटर बालक वर्ग उच्च प्राथमिक राज यादव प्रथम, बालिका वर्ग में किरन सुकरौली प्रथम, 400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में अमन सुकरौली प्रथम,
नितीश हाटा द्वितीय, 400 मीटर बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक में किरन प्रथम, संध्या मोतीचक द्वितीय, 600 मीटर बालक वर्ग उच्च प्राथमिक में साबिर हाटा प्रथम, पवन सुकरौली द्वितीय, 600 मीटर बालिका वर्ग में मोतीचक की शिवानी प्रथम व आंचल द्वितीय रहीं।
प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरसस्कृत किया
आयोजक मंडल व अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरसस्कृत किया गया। अध्यक्षता बीईओ जया राय व संचालन डॉ अबुलैश अंसारी, सुप्रिया त्रिपाठी व मानवेद्र त्रिपाठी ने किया।
बीईओ सुकरौली जया राय ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना व्यक्त की।
बीईओ हाटा अमितेश कुमार, मोतीचक राजेश कुमार, हरीशचंद्र मिश्र, आशुतोष पाण्डेय, अंजनीनन्दन द्विवेदी, मनोरमा त्रिपाठी, विजेंद्र मणि, राजकुमार सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, मनोज मिश्र, विमलेश मिश्र,शिल्पी मिश्र, ऋचा सिंह, बीना सिंह, शशांक शेखर सिंह, रेखा रामचंद्रन, विजयलक्ष्मी त्रिपाठी, प्रियंका पाण्डेय व अन्य मौजूद रहे।
