Rohit Sharma खिलाड़ियों को डांटते हैं क्योंकि..पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rohit Sharma खिलाड़ियों को डांटते हैं क्योंकि..पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma :पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप स्किल्स से बेहद प्रभावित हैं। कुमार ने बताया कि कैसे रोहित ने अपने साथियों की लॉयल्टी और रिस्पेक्ट हासिल की।

उन्होंने ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित को ‘यारों का यार’ करार दिया। बता दें कि रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमें कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। भारत सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा।

कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा, ”रोहित एक शानदार कप्तान हैं। वह वाकई अच्छी तरह से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

सौरव गांगुली ही थे जिन्होंने टीम बनाई। उन्होंने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण से टीम बनाई। रोहित ‘यारों का यार’ है। वह गलती होने पर खिलाड़ियों को डांटते हैं और गले भी लगाते हैं।

वह उनका मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें मैदान पर पूरी आजादी देते हैं।” बता दें कि इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित आईपीएल 2024 में नजर आएंगे,

जिसकी शुरुआत 22 मार्च से होगी। रोहित की अुगवाई में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पांच ट्रॉफी जीती हैं। हालांकि, वह आगामी सीजन में सिर्फ बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

एमआई ने रोहित की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। कुमार का मानना है कि एमआई ने रोहित से बात किए बगैर हार्दिक को कप्तान नहीं बनाया होगा।

उन्होंने कहा, ”रोहित अपनी भूमिका को अच्छी तरह से जानते हैं। वह जानतें है कि उन्हें मिडिल में जाकर रन बनाने होंगे। मुझे नहीं लगता कि रोहित पर इसका (एमआई कप्तानी का) किसी भी तरह से असर पड़ेगा।

उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वह कप्तान हैं या नहीं। वह एक परिपक्व और अनुभवी क्रिकेटर हैं। मुझे यकीन है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने यह फैसला (हार्दिक को कप्तानी देने) लेने से पहले रोहित से बात की होगी। रोहित से बातचीत के बिना एमआई यह बड़ा फैसला नहीं ले सकती।”

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related