Rohit Sharma का टी20 करियर खत्म! अब इस फॉर्मेट में खेलने पर संशय, BCCI ने दिए संकेत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rohit Sharma का टी20 करियर खत्म! अब इस फॉर्मेट में खेलने पर संशय, BCCI ने दिए संकेत

Rohit Sharma: धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का

टी20 फॉर्मेट में भविष्य लंबा नजर नहीं आ रहा है. भारतीय दिग्गज के फैंस को

- Advertisement -
- Advertisement -

ये सुनकर झटका लग सकता है कि रोहित कभी इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

खेलते नजर नहीं आएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के

सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि रोहित ने छोटे फॉर्मेट में अपने भविष्य को लेकर

वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) शुरू होने से पहले ही चर्चा की थी.

टी20 इंटरनेशनल में संभावना

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के

अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने की संभावना नहीं है. 50 ओवर के

विश्व कप (ODI World Cup-2023) के शुरू होने से पहले ही रोहित ने

खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने भविष्य पर चर्चा की थी. भारतीय क्रिकेट

बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने ये जानकारी दी. नवंबर 2022 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप से

बाहर होने के बाद रोहित ने इस छोटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है.

तब से ज्यादातर हार्दिक पांड्या (Hardik Rohit Sharma का टी20 करियर खत्म! अब इस फॉर्मेट में खेलने पर संशय, BCCI ने दिए संकेत) ने ही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है.

Rohit Sharma:हार के बाद छलका रोहित का दर्द‘हम अच्छा नहीं कर पाए, हमने सब कुछ ट्राई किया लेकिन.. 

रोहित ने अभी तक 148 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें

उन्होंने 4 शतक से करीब 140 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन जोड़े हैं.

अगरकर से हुई थी चर्चा

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘ये कोई नई बात नहीं है.

रोहित ने पिछले एक साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है

क्योंकि ध्यान वनडे वर्ल्ड कप पर लगा था. उन्होंने इस संबंध में चीफ सेलेक्टर

अजीत अगरकर से भी गहन चर्चा की थी. रोहित ने खुद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से

दूर रहने की इच्छा जाहिर की. ये पूरी तरह से रोहित का फैसला है.’

ये 4 हैं ओपनर

रोहित के अलावा भारत के पास शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल,

ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ 4 ओपनर हैं और सभी आईपीएल में

अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अगर युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं

तो चयनकर्ता या बीसीसीआई के अधिकारी रोहित से अपने इस फैसले पर दोबारा विचार के लिए

कह सकते हैं. समझा जा रहा है कि करियर के इस पड़ाव में रोहित अपना

वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं ताकि बचे हुए करियर में वह चोट से बचे रहें.

इसलिए उनके लिए तीनों फॉर्मेट और हर साल आईपीएल में खेलना संभव नहीं होगा

जबकि दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक 7 टेस्ट मैच खेले जाने हैं,

जिससे भारतीय कप्तान का ध्यान ज्यादातर लंबे फॉर्मेट पर ही लगा होगा.

शानदार है करियर

मुंबई से अपने घरेलू क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले रोहित ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है.

रोहित भारत को 2025 में एक और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा सकते हैं.

2019 में भारत के लिए पारी का आगाज करने के बाद से खेल के

इस पारंपरिक फॉर्मेट में उनकी खुद की फॉर्म बेहतरीन रही है. अगर सब ठीक रहता है

तो भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका में

2 टेस्ट मैचों की सीरीज में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी करते नजर आएंगे.

बुमराह को लेकर भी सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल के शुरू में पांच हफ्तों में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे

जिससे इस तेज गेंदबाजी तिकड़ी को सीरीज के दौरान रोटेट किया जाएगा.

चोट के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से ब्रेक के बाद वापसी करने वाले बुमराह के

लाल गेंद के क्रिकेट में खेलने को लेकर सवाल पैदा होता है लेकिन इसकी जानकारी रखने वाले

सूत्रों ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं. बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘बुमराह फिट हैं

और नतीजा सबके सामने हैं. वह फिटनेस के शिखर पर हैं और टेस्ट मैच खेलने के लिए

बेताब हैं. बुमराह और शमी के साथ आपको फॉर्मेट की प्राथमिकता के

आधार पर इनका इस्तेमाल करना होगा. अगर सब-कुछ ठीक रहा तो बुमराह टी20 विश्व कप में निश्चित रूप से खेलेंगे.’

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related