Road accident के बाद ऋषभ पंत ने शेयर की पहली पोस्ट, सर्जरी को लेकर दी अहम अपडेट, फैंस का अदा किया शुक्रिया
Road accident :टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ती से रुड़की जाते समय एक
भीषण कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी,
जिसमें बाद में आग लग गई। उनकी जान बाल-बाल बची। पंत के सिर, घुटने समेत कई जगह चोट आई।
उनका शुरुआती इलाज देहरादून में हुआ और अब वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।
पंत ने हादसे के बाद से सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सर्जरी को लेकर अहम अपडेट दी है।
साथ ही बुरे वक्त में दुआएं करने और सपोर्ट करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
From the bottom of my heart, I also would like to thank all my fans, teammates, doctors and the physios for your kind words and encouragement. Looking forward to see you all on the field. #grateful #blessed
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) January 16, 2023
उन्होंने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,
‘मैं सपोर्ट और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है
कि मेरी सर्जरी सफल रही। मैं रिकवरी के रास्ता पर चल पड़ा हूं और मैं आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार हूं।
बीसीसीआई, सचिव जय शाह और सरकार का समर्थन के लिए धन्यवाद।’
पंत ने अन्य ट्वीट में लिखा, ‘मैं, दिल की गहराई से अपने सभी फैंस, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो का
शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने सपोर्ट किया और मुझे प्रोत्साहित किया।
आप सभीसे मैदान पर मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ पंत के ट्वीट पर फैंस जमकर प्यायर लुटा रहे हैं।
कुछ ही के घंटे के अंदर पोस्ट पर एक लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं।
बता दें कि 25 वर्षीय पंत की लिगामेंट रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई है।
उन्हें मैदान पर वापसी करने में कई महीने लग सकते हैं। पंत के ऑस्ट्रेलिया सीरीज,
आईपीएल 2023 के अलावा अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप से भी बाहर होने की संभावना है।
कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि पंत को पूरी तरह
फिट होने में कम से कम 18 महीनों का वक्त भी लग सकता है।
