Retirement: ‘स्मिथ और वॉर्नर पांचवें एशेज टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे’, पूर्व इंग्लिश कप्तान का सनसनीखेज दावा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Retirement: ‘स्मिथ और वॉर्नर पांचवें एशेज टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे’, पूर्व इंग्लिश कप्तान का सनसनीखेज दावा

retirement: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को लेकर सनसनीखेजा दावा किया है। वॉन का कहना है कि अफवाहें उड़ रही हैं कि स्मिथ और वॉर्नर पांचवें एशेज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां एशेज टेस्ट गुरुवार (27) से शुरू हो रहा है। यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे हैं। चौथा मैच बारिश के कारण ड्रॉ रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

वॉन ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा कि बारिश वाले दिन जब पत्रकार थोड़े बोर हो जाते हैं तो हमेशा ऐसा होता है कि आप कुछ लोगों से बात करना शुरू कर देते हैं। अटकलें लग रही थीं और मुझे नहीं पता कि उन्हें यह कहां से मिल रही हैं।

अगर वॉर्नर ओवल में खेलते हैं तो यह शायद उनका आखिरी मैच होगा। स्टीव स्मिथ के बारे में भी तगड़ी अफवाह थी। स्मिथ ओवल में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मैच खेल सकते हैं। हालांकि, मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा लेकिन यह केवल अटकलें और गॉसिप हैं।

वॉन ने आगे कहा कि हो सकता है कि मैनचेस्टर में बारिश की वजह से लोग

इस तरह की बातें कर रहे हों लेकिन प्रेस बॉक्स में भी यह चर्चा थी

कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ओवल में आखिरी मैच खेल सकते हैं।

बता दें कि स्मिथ ने मौजूदा एशेज में अब तक एक शतक लगाया है।

उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में 110 रन की पारी खेली।

इसके अलावा, उन्होंने 34, 22 और 41 रन का योगदान दिया।

वह चार पारियों में 20 का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

वहीं, वॉर्नर ने सिर्फ एक अर्धशतक ठोका है। उन्होंने तीन पारियों में दहाई का

आंकड़ा नहीं छुआ। वॉर्नर पहले ही टेस्ट रिटायरमेंट प्लान की घोषणा कर चुके हैं।

वह 2024 की शुरुआत में में टेस्ट से संन्यास लेंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related