Player: खिलाड़ियों से परिचय कर खेलो इंडिया के प्रति सभी खिलाड़ियों का किया उत्साह बर्धन
Player: (कम्प्यूटर जगत ) राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला नेपाल की टीम ने 2-1 से जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
कालेज के प्रबंधक एवं तमकुही स्टेट के महेश्वर प्रताप शाही ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत किया वही भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू कौशल सिंह(समाज सेवी) ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
और खिलाड़ियों के प्रति हौसला जाहिर करते हुए खेलो इंडिया के प्रति सभी खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया।
रविवार को यूपी 11 बनाम पीसी एथलेटिक्स कोलकाता के बीच मुकाबला होगा।
शनिवार को फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला उदय युवा क्लब नेपाल एवं यंग युवा क्लब कोलकाता के बीच संपन्न हुआ।
मध्यांतर तक दोनों हो टीमें शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में नेपाल के डिफेंडर के आत्मघाती गोल के चलते कोलकाता 1-0 से बढ़त बना लिया।
जिसके बाद नेपाल की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए लगातार हमले शुरू कर दिए। नेपाल के जर्सी न0 5 एवं जर्सी न0 15 ने एक के बाद एक लगातार दो गोल कर टीम को 2- 1 से जीत दिला दी।
खेल के निर्णायक विष्णु पौड़वाल नेपाल, रहमत खान गोरखपुर, प्रभात मिश्रा एवं खुर्शेद आलम कुशीनगर रहे।
इस दौरान सचिव भीम गुप्ता, डॉ मुन्ना गुप्ता, डा,सोहन चौहान,राधेश्याम त्यागी,सेवरही एस ओ श्री प्रकाश राय, बैजनाथ मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, सुनील मिश्रा, हिम्मत सिंह,अब्दुल मन्नान, अजय कुमार सिंह,चंद्र किशोर, मिश्रा,सुधाकर मिश्रा, जितेन्द्र सिंह,गोविन्द किशोर शाही, महेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
