KL Rahul:एलएसजी के साथ केएल राहुल के भविष्‍य को खतरा! अगले साल आईपीएल से जुड़ी मिली बहुत बड़ी खबर 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

KL Rahul:एलएसजी के साथ केएल राहुल के भविष्‍य को खतरा! अगले साल आईपीएल से जुड़ी मिली बहुत बड़ी खबर

KL Rahul : सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध बुधवार को करारी हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स आइपीएल प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।

अगले दोनों मैच अगर यह टीम जीतती है तो उसके प्लेआफ में पहुंचने के कुछ मौके होंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

हैदराबाद के विरुद्ध हार के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका का राहुल के साथ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कप्तान के साथ कुछ बात करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद इस तरह की अटकलें लगी कि राहुल और लखनऊ में सबकुछ सही नहीं है लेकिन एलएसजी के प्रबंधन ने कहा कि ये सब अटकलें बेकार हैं।

राहुल अगले दोनों मैच में उतरेंगे। वर्ष 2022 में एलएसजी ने राहुल को रिकार्ड 17 करोड़ रुपये में खरीदकर अपना कप्तान बनाया था।

अगले साल खेलने पर संकट

इस साल एलएसजी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वर्तमान सत्र के बाद बड़ी नीलामी होगी।

इसमें हो सकता है कि एलएसजी राहुल को रिटेन न करे हालांकि प्रबंधन का कहना है कि वह राहुल को अपने साथ जोड़े रखेंगे।

मालूम हो कि राहुल के 33 गेंदों पर 29 रनों की बदौलत एलएसजी ने 20 ओवर में 165 रन बनाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के कारण टीम ने 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी।

संजीव गोयनका निशाने पर

मैच के बाद संजीव गोयनका का राहुल पर गुस्सा करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था।

इस वीडियो के पास संजीव गोयनका फैंस के निशाने पर आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस जमकर लखनऊ टीम के मालिक की लताड़ लगा रहे हैं और उनके क्रिकेट ज्ञान पर भी सवाल उठा रहे हैं।

कई लोगों का कहना है कि संजीव गोयनका ने जो किया वो उन्हें सरेआम नहीं करना चाहिए था, वो चाहते तो बंद कमरे में राहुल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते थे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...