IPL 2023: आईपीएल के बीच इस भारतीय दिग्गज पर लगेगा बैन? सहवाग ने अपने बयान से मचाया तहलका!
IPL 2023: आईपीएल 2023 के 24वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने रहीं.
आखिरी बॉल तक चले इस बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 8 रनों से हरा दिया और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली.
इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में खेल रहे एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के बैन होने को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है.
इस भारतीय दिग्गज पर लगेगा बैन?
चेन्नई सुपर किंग्स के महान बल्लेबाज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बैन होने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है.
हिंदुस्तान टाइम्स पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि अगर चेन्नई के गेंदबाज स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान पर बैन लगवा सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि धोनी चेन्नई के गेंदबाजों के एक्स्ट्रा रन दिए जाने को लेकर काफी नाखुश दिखे थे. ऐसे में वह स्लो ओवर रेट में कप्तान पर बैन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं.
सहवाग ने कह डाली ये बात
सहवाग ने धोनी को लेकर आगे कहा कि उनके घुटने में दिक्कत जरूर है. ऐसे में यह देखकर लगता है कि वह अगले कुछ ही मैचों में टीम के लिए खेल सकते हैं.
इस अगर टीम के गेंदबाज इसी तरह वाइड और नो बॉल फेंकते रहेंगे, तो धोनी को आराम करने पर मजबूर कर देंगे. सहवाग ने इस सीजन में चेन्नई की गेंदबाजी को कमजोर बताया.
उन्होंने कहा कि इस सीजन में चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर है, इसलिए गेंदबाजों को सही लाइन लेंथ पर गेंदें डालनी होंगी.
ऐसा रहा मैच का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेहद ही कांटे की टक्कर देखने को मिली.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई की टीम ने बैंगलोर को रनों से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत दर्ज की.
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए.
इसके जवाब में आरसीबी की टीम पूरे ओवर खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना सकी.
