IND vs PAK : Virat kohli का बड़ा धमाल, सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

IND vs PAK : Virat kohli का बड़ा धमाल, सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

IND vs PAK : भारत ने चेजमास्टर विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (40) के साथ उनकी शतकीय

साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को चार विकेट से मात दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया था,

जिसे भारत ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस रोमांचक मैच में

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन पर ही चार विकेट गंवा दिये थे,

लेकिन कोहली-पांड्या की जोड़ी ने 113 रन की साझेदारी बुनकर टीम को

मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की दरकार थी।

पांड्या एवं दिनेश कार्तिक इस ओवर में आउट भी हुए, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर

कोहली(Virat kohli) के छक्के की बदौलत भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोहली ने इस करिशमाई पारी में 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद 82 रन बनाए,

जबकि पांड्या ने उनका साथ देते हुए 37 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने

पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोका। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर

तीन विकेट लिये । उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और

मोहम्मद रिजवान (चार) को आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई।

इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए ।

पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल सहज दिखे।

स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल जूझते नजर आये लिहाजा छठे गेंदबाज पंड्या ने चार ओवर डाले।

शान मसूद ने 42 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन वह सहज नहीं दिखे।

इससे 364 दिन पहले बाबर और रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को धता बताते हुए

टी20 मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दिलाई थी।

पिछले कुछ दिन से बारिश के कारण एमसीजी की पिच कवर के भीतर थी और इसमें अभी भी नमी है

और ऐसे में तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल रही है ।

भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने इसका पूरा फायदा उठाया । दोनों ने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की ।

पहले ओवर में भुवनेश्वर ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिये ।

वहीं अर्शदीप ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर को पगबाधा आउट किया। रिजवान भी चार रन बनाकर अर्शदीप

की शॉर्ट गेंद का शिकार हुए जिनका कैच फाइन लेग सीमा के पास भुवनेश्वर ने लपका।

फखर जमां के अंतिम एकादश में नहीं होने के कारण मसूद का काम पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाना था ।

उन्होंने इफ्तिखार को आक्रामक खेल दिखाने की छूट दी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी

ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी जबकि स्पिनर अश्विन नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये ।

इफ्तिखार ने पांच गेंद के भीतर चार छक्के जड़े लेकिन शमी ने दूसरे स्पैल में उन्हें पगबाधा आउट करके तीसरे

विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी तोड़ी। पंड्या ने शादाब खान, हैदर अली और

मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा । शाहीन शाह अफरीदी ने

कुछ उम्दा शॉट खेलकर पाकिस्तान को 150 रन के पार पहुंचाया ।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...