ICC ने ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुने 4 नाम, कोहली-शमी समेत भारत का ये युवा भी शामिल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ICC ने ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुने 4 नाम, कोहली-शमी समेत भारत का ये युवा भी शामिल

ICC ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 के लिए नामों का ऐलान कर दिया है.

इस लिस्ट में कुल 4 नाम हैं जिसमें तीन भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तिकड़ी को आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर

ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल इसके लिए चौथे और एकमात्र गैर-भारतीय नॉमिनेटेड प्लेयर हैं.

विराट कोहली ने किया शानदार प्रदर्शन 

विराट कोहली ने 2022 के बाद शानदार 2023 के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी की,

जहां उन्हें घरेलू धरती पर वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता.

उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपनी 11 पारियों में से नौ में कम से कम अर्धशतक जमाया और

कुल 765 रन बनाए. उनके 765 रन वनडे वर्ल्ड कप में एक सीजन में बनाए गए

यह भी पढ़ें :IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने भारत को हराया? ICC के ऐलान से बढ़ी टेंशन

किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं. 2003 में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए पिछले

रिकॉर्ड से वह आगे निकल गए. कोहली ने टूर्नामेंट को 95.62 के औसत

और 90.31 के स्ट्राइक रेट के साथ तीन शतकों के साथ समाप्त किया.

https://twitter.com/ICC/status/1742850475459023091?ref_src=twsrc%5Etfw

मोहम्मद शमी का वर्ल्ड कप में घातक प्रदर्शन

दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 के पहले कुछ मैचों में बाहर रहने के बावजूद

हार्दिक पांड्या की चोट के कारण शमी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया.

उन्होंने इस मौके को जमकर भुनाया और 10.7 की शानदार औसत के साथ

24 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में टूर्नामेंट का समापन किया.

शमी ने टूर्नामेंट में खेले गए सात मैचों में तीन बार पांच विकेट और एक बार चार विकेट लिए.

इस तेज गेंदबाज ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले

गेंदबाज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनके नाम 18 मैचों में 55 विकेट हैं.

गिल भी नॉमिनेटेड लिस्ट में

युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए लिए साल 2023 शानदार रहा है.

वह 2023 में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने बल्लेबाज भी रहे. उन्होंने 2023 में

इस फॉर्मेट में 63.36 की औसत से 1584 रन बनाए. यह वनडे मैचों में एक साल में

भारतीय पुरुष बल्लेबाज द्वारा रनों की पांचवीं सबसे बड़ी संख्या बन गई.

केवल सचिन तेंदुलकर (1996, 1998), राहुल द्रविड़ (1999) और

सौरव गांगुली (1999) उनसे आगे हैं. गिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 44.25 की औसत के साथ 354 रन बनाए.

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का नाम

डेरिल मिचेल 2023 में वनडे मैचों में टॉप फॉर्म में थे. उन्होंने 1204 रनों के साथ साल का समापन किया,

जो न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा प्रारूप में एक कैलेंडर वर्ष में तीसरा सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड था.

उन्होंने पाकिस्तान और भारत में सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में

साल की सामान्य शुरुआत की, लेकिन अप्रैल में पाकिस्तान में लगातार दो शतकों के साथ

इसे शानदार ढंग से बदल दिया. मिचेल ने वर्ल्ड कप में 69 की

औसत और 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए.

उनके शानदार प्रदर्शन में धर्मशाला और मुंबई में मेजबान भारत के खिलाफ दो शतक शामिल थे.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...