ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी टेस्ट में 8 विकेट से हराकर ना सिर्फ खुदका सूपड़ा साफ होने से बचाया,बल्कि… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी टेस्ट में 8 विकेट से हराकर ना सिर्फ खुदका सूपड़ा साफ होने से बचाया,बल्कि…

ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी टेस्ट में 8 विकेट से हराकर ना सिर्फ खुदका सूपड़ा साफ होने से बचाया, बल्कि 10 साल बाद इंग्लैंड में जीत भी दर्ज की।

इंग्लिश सरजमीं पर यह श्रीलंका की मात्र चौथी जीत है। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

- Advertisement -
- Advertisement -

इनमें से सबसे खास रिकॉर्ड है एशियाई टीम द्वारा इंग्लैंड में सबसे बड़ा टारगेट चेज करना।

जो काम भारत और पाकिस्तान जैसी टीम अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं कर पाई,

वो कारनामा इस बार श्रीलंका ने कर दिखाया। श्रीलंका इंग्लैंड में 200 से अधिक रन चेज करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।

जी हां, इससे पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड में 180 रन चेज किए थे। आईए एक नजर डालते हैं इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका तीसरे टेस्ट में बने कुछ रिकॉर्ड्स पर-

भारत का इंग्लैंड में हाईएस्ट चेज का रिकॉर्ड 173 रनों का है, जो टीम इंडिया ने 1971 में बनाया था।

वहीं एशियाई टीमों द्वारा इंग्लैंड में चेज किए गए सबसे बड़े टॉप-5 टारगेट में तीन बार पाकिस्तान का नाम है।

इंग्लैंड में एशियाई टीमों द्वारा सबसे सफल रन चेज

219 – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2024

180 – पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, हेडिंग्ले, 2010

173 – भारत बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1971

148 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2010

138 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1992

यह उपमहाद्वीप के बाहर टेस्ट मैचों में श्रीलंका का दूसरा सफल 200 से अधिक रन का पीछा है,

इससे पहले 2019 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत (लक्ष्य: 352) मिली थी।

श्रीलंका की इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में यह सिर्फ चौथी जीत है, इससे पहले टीम 1998, 2006 और 2014 में टेस्ट मैच जीती थी।

श्रीलंका की इंग्लैंड में टेस्ट जीत

10 विकेट से – द ओवल, 1998

134 रन से – ट्रेंट ब्रिज, 2006

100 रन से – हेडिंग्ले, 2014

इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका टेस्ट में दोनों टीमों ने काफी तेजी से रन बनाई। यही वजह है

कि यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतर रन रेट के साथ खेला गया चौथा टेस्ट मैच बना। पूरे मैच में कुल 4.69 के रन रेट से रन बने।

टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा रन रेट

4.93 – पाकिस्तान बनाम भारत, लाहौर, 2006

4.77 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 1902

4.73 – इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, लॉर्ड्स, 2023

4.69 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, 2024

4.54 – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2005

पथुन निसानका इंग्लैंड में सफल रन चेज में शतक लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज भी बने।

उन्होंने 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 127 रनों की नाबाद पारी खेली।

इंग्लैंड में सफल रन-चेज में शतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज

214* – गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज), लॉर्ड्स, 1984

182 – आर्थर मॉरिस (ऑस्ट्रेलिया), हेडिंग्ले, 1948

173* – डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया), हेडिंग्ले, 1948

154* – ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), एजबेस्टन, 2008

127* – पथुम निसानका (श्रीलंका), द ओवल, 2024

118* – शाई होप (वेस्टइंडीज), हेडिंग्ले, 2017

108* – कॉनराड हंट (वेस्टइंडीज), द ओवल, 1963

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सफल रन चेज में पथुम निसानका द्वारा यह प्रति गेंद से अधिक रन गति से बनाया गया

दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस लिस्ट में जॉनी बेयरस्टो 92 गेंदों पर 136 रनों के साथ मौजूद हैं।

सफल रन चेज में प्रति गेंद से अधिक रन के साथ शतक बनाने वाले खिलाड़ी

136(92) – जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2022

127*(124) – पथुम निसानका (श्रीलंका) बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2024

122*(122) – जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2000

104*(90) – केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) बनाम बांग्लादेश, वेलिंगटन, 2017

101*(85) – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जिम्बाब्वे, सिडनी, 2003

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...