ENG vs NED: आखिरकार हमने एक…जीत के बाद जोस बटलर ने टीम के खिलाड़ियों के लिए दिया बड़ा बयान
ENG vs NED: वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को
160 रन से हराया। यह टूर्नामेंट में इंग्लैंड की दूसरी जीत है। वहीं,
नीदरलैंड्स इस हार के साथ सेमीफाइनल की रेस बाहर हो गया है।
इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें :Meg Lanning : 7 बार विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया कप्तान मेग लैनिंग ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी
बटलर ने कहा कि आखिरकार हमने एक अच्छा प्रदर्शन किया।
बटलर ने जताई खुशी
जोस बटलर ने कहा, “आखिरकार हमने एक अच्छा प्रदर्शन किया। मलान ने हमें अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्टोक्स और वोक्स की साझेदारी बेहतरीन थी। जब भी जरूरत होती है तो वह ऐसा है कि हमेशा टीम के लिए उपलब्ध रहता है। यह बहुत अच्छी पिच थी, अच्छा स्कोर भी हमने बनाया तो हम संतुष्ट थे। टॉस ऐसी बात होती है कि आप पुराने समय को देखें कि हम ऐसा करते तो अच्छा होता है, लेकिन यह वर्ल्ड कप है, यहां पर दबाव रहता है।”
इंग्लैंड ने बनाया था 339 रन का स्कोर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए।
वहीं, नीदरलैंड्स टीम 37.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई।
नीदरलैंड्स की ओर से तेजा निदामानुरु ने 34 गेंद में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड की बरकरार है उम्मीद
बता दें कि यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण था।
चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी थी।
इस जीत के साथ इंग्लैंड की उम्मीद बरकरार है। वह प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं, नीदरलैंड्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर खिसक गई है।
इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में मोईन अली ने पहली बार
इस विश्व कप में एक विकेट नहीं लिया, बल्कि एक ही मैच में तीन विकेट ले लिए।
