स्टुअर्ट ब्रॉड की भविष्यवाणी, भारत इस वजह से जीतेगा world cup 2023, बताया इंग्लैंड के चांस क्यों हैं कम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

स्टुअर्ट ब्रॉड की भविष्यवाणी, भारत इस वजह से जीतेगा world cup 2023, बताया इंग्लैंड के चांस क्यों हैं कम

world cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मेजबान भारत को

- Advertisement -
- Advertisement -

world cup ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है। ब्रॉड को लगता है

कि इंग्लैंड के खिताब जीतने की राह में उसका व्यस्त यात्रा शेड्यूल सबसे बड़ा रोड़ा बन सकता है।

बता दें कि इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है। इंग्लैंड ने साल 2019 में अपनी

सरजमीं पर आयोजित वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

ब्रॉड ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा कि इंग्लैंड को खिताब का बचाव करने के लिए

कड़ी मेहनत करनी होगी। ब्रॉड ने कहा, ”अगर इंग्लैंड अपना वर्ल्ड कप खिताब बरकरार रखने में कामयाब होता है

तो इसके लिए अभूतपूर्व प्रयास होगा। लेकिन मुझे लगता है कि अगर

भारत ने परफेक्ट टूर्नामेंट खेला तो उसे रोकना बहुत मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें :World Cup से पहले युवराज सिंह ने टीम इंडिया को सावधान! जीत के लिए दिया गुरुमंत्र

जोस बटलर (इंग्लैंड के कप्तान) के पास निश्चित रूप से चुनौती देने वाली टीम है,

जिसमें बड़े स्कोर खड़ा करने की क्षमता है, लेकिन मुझे लगता है

कि मेजबान और नंबर वन वनडे टीम के रूप में भारत से पार पाना बेहद कठिन होगा।”

पूर्व पेसर ने कहा, ”हाल के इतिहास से पता चलता है कि घरेलू टीमें 50 ओवर के वर्ल्ड कप में सफल होती हैं।

भारत ने 2011 में घर में वर्ल्ड कप जीता, ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2015 का फाइनल अपनी सरजमीं पर खेला था

और ट्रॉफी जीती, इंग्लैंड ने 2019 में खिताब जीता। ऐसे में इस आधार पर भारत प्रबल दावेदार होगा।

इस बात को ध्यान में रखें कि भारत काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहा है

और उसके प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिटनेस हासिल करने के बाद खेलने जा रहे हैं।”

ब्रॉड ने world cup के दौरान इंग्लैंड के कार्यक्रम की ओर भी इशारा किया।

इंग्लैंड टीम अपने नौ लीग मैच से आठ अलग-अलग स्थानों पर खेलेगी।

उन्होंने कहा, ”ऐसा न लगे कि मैं कोई बहाना बना रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो इंग्लैंड का शेड्यूल काफी टाइट है।

उसे एक ही स्थान पर दो गेम नहीं खेलने। उन्हें एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करनी है।”

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...