इस player के दीवाने हुए पैट कमिंस, बोले- जिस दिन उन्होंने Retirement लिया, मैं कप्तानी छोड़ दूंगा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

इस player के दीवाने हुए पैट कमिंस, बोले- जिस दिन उन्होंने Retirement लिया, मैं कप्तानी छोड़ दूंगा

Player: ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस अपनी टीम के एक खिलाड़ी से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने मजे-मजे में ये बात भी बोल दी है कि जिस दिन उस खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया,

उसी दिन वह कप्तानी छोड़ देंगे। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि स्पिनर नाथन लायन हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 6 विकेट निकाले और मैच को ऑस्ट्रेलिया को जिताने में अहम योगदान दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वेलिंगटन टेस्ट मैच को जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए पैट कमिंस से जब पूछा गया कि आपको नाथन लायन पूरा कंट्रोल देते हैं और आप कब तक उनको अपनी टीम में देखना चाहते हैं?

इस पर कमिंस ने कहा, “यह बहुत ही अच्छी बात है कि वह कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करते हैं। मैं चाहूंगा कि वह 2027 तक खेलें।

एक ही बाधा है कि उनकी बॉडी कैसे रिएक्ट करती है। अगर वह अपने शरीर की देखभाल करते हैं तो एक साल में 10 टेस्ट आसानी से खेल सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे अच्छा लगेगा कि वह 2027 तक खेलें और मुझे नहीं लगता कि उनके रास्ते में बहुत कुछ आने वाला है। इसलिए हां, मैंने उसे पहले ही बता दिया है कि जिस दिन वह रिटायर होगा,

मैं निश्चित रूप से कप्तानी छोड़ रहा हूं, क्योंकि यह मेरे जीवन को आसान बनाता है। एक कप्तान के रूप में बहुत आसान है,

क्योंकि आप सभी ने उसे टीम में वापस लाने के लिए बहुत समर्थन किया।” नाथन लायन की उम्र इस समय 36 साल है। वे कभी भी रिटायर हो सकते हैं।

पैट कमिंस ने माना है कि उनकी चौथी पारी के आंकड़े देखिए, आपको वह बहुत कुछ बताएंगे। नाथन लायन ने भारत में भी अच्छी गेंदबाजी की है और अब वे न्यूजीलैंड में बाउंसी ट्रैक पर भी कहर बरपा रहे हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 6 विकेट निकाले, जबकि पहली पारी में उनको 4 विकेट मिले। इस तरह कुल 10 विकेट उनको इस मैच में मिली। कप्तान के रूप में कमिंस का काम कई बार नाथन लायन ने आसान किया है।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...