प्यार के लिए क्‍या है जरूरी? जया किशोरी ने बताया लड़की-लड़का को कब करनी चाहिए शादी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img
प्यार के लिए क्‍या है जरूरी? जया किशोरी ने बताया लड़की-लड़का को कब करनी चाहिए शादी

मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) इन

दिनों खूब चर्चा में है. बागेश्वर सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के साथ

- Advertisement -
- Advertisement -

नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आईं जया किशोरी ने प्यार की परिभाषा दी है

और बताया है कि प्यार के लिए क्या जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है

कि एक लड़का और एक लड़की को कब शादी करनी चाहिए.

जया किशोरी (Jaya Kishori) ने बताया है कि प्यार का असली मतलब केयर होता है.

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका ख्याल रखते हैं,

उसको किसी तरह की समस्याएं नहीं आने देते हैं और उसकी जरूरतों को पूरा करते हैं

प्यार के लिए क्या है जरूरी

जया किशोरी ने बताया है कि प्यार हमेशा निस्वार्थ होना चाहिए.

अगर कोई बिना किसी स्वार्थ के प्यार करता है तो यही सही प्यार है.

उनका कहना है कि प्यार करने का कोई कारण नहीं होना चाहिए.

स्वार्थ वाले प्यार में यह तभी तक रहता है, जब तक काम निकल नहीं जाता है.

कब करनी चाहिए शादी

जया किशोरी के अनुसार, एक लड़का और एक लड़की को शादी करने के लिए

कोई फिक्स उम्र नहीं होना चाहिए. उनका कहना है कि लड़का-लड़की को तभी शादी करनी चाहिए,

जब दोनों समझदार हो जाएं. शादी के बाद पूरी उम्र साथ गुजारनी होती है

और यह बहुत लंबा समय होता है. अगर समझदारी नहीं होती तो शादी में समस्याएं आ सकती हैं.

कैसा जीवन चाहती हैं जया किशोरी

जया किशोरी (Jaya Kishori) खुद के लिए एक सरल जीवन चाहती हैं

और इसमें ही यकीन रखती हैं. उनका कहना है कि जीवन में किसी भी परिवर्तन या कठिनाई को टाला

नहीं जा सकता है, जो किसी भी रूप में हो सकता है. परिवर्तन को अपनाना चाहिए

और कठिनाइयों से लड़ना चाहिए.जया किशोरी (Jaya Kishori) के अनुसार,

इस दुनिया में जिंदगी से खूबसूरत चीज कुछ भी नहीं है.

इसलिए कभी भी अपने जीवन को खत्म करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए.

जया किशोरी का कहना है कि किसी भी काम को करने के लिए हमेशा ऊंची उड़ान होनी चाहिए,

लेकिन नजरें हमेशा नीची होनी चाहिए.जया किशोरी (Jaya Kishori) मशहूर

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक है. उनका असली नाम जया शर्मा है.

वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और

हमेशा अपने मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती रहती हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...