Vastu tips: घर में इन चार चीजों को रखने से आती हैं खुशियां, आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Vastu tips: घर में इन चार चीजों को रखने से आती हैं खुशियां, आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा

Vastu tips: वर्तमान में हर कोई सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना चाहता है। धन कमाने के लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है।

कई बार कुछ लोगों को सफलता प्राप्त हो जाती है, तो कुछ कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक संकट दूर नहीं कर पाते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

हर कोई वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में कुछ चीजों को लाने से आर्थिक संकट दूर होता है

और मां लक्ष्मी का वास होता है। जानें किन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

भगवान गणेश की मूर्ति

भगवान गणेश की मूर्ति- घर में भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा रखना बहुत ही शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विघ्नहर्ता की कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है।

श्रीफल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में श्रीफल या नारियल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर में नारियल रखना बहुत ही शुभ होता है। कहा जाता है कि नारियल रखने से घर में सुख-संपदा का वास होता है। जीवन में खुशहाली आती है।

घर में शंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है

शंख- वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के मंदिर में शंख रखना बहुत ही शुभ होता है।

शंख रखने से घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। शंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की तस्वीर- वास्तु कहता है कि धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए घर में मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की कृपा से जीवन में धन का अभाव नहीं होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related