Tulsi: कुंवारी कन्याओं को तुलसी में नहीं अर्पित करना चाहिए जल, बेहद अहम है कारण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tulsi: कुंवारी कन्याओं को तुलसी में नहीं अर्पित करना चाहिए जल, बेहद अहम है कारण

Tulsi: हिंदू धर्म में कई बार घरों में बड़े बुजुर्ग कुंवारी कन्याओं को कई कार्य करने के लिए मना करते हैं.

जिसके पीछे की वजह वह यह कह कर टाल देते हैं कि ये सब जानना तुम्हारा काम नहीं है जब शादी हो जाएगी तब तुम्हें सब समझ आ जाएगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन मन में इन कामों को शादी से पहले ना करने के कारण को जानने की लालसा जागती है कि आखिर ऐसा क्यो!

हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं को तुलसी में जल ना देने से लेकर पैरों में बिछिया भी पहनने की मनाही होती है, जिसके पीछे खास वजह है.

यह भी पढ़ें :Astrology: 18 साल बाद इन दो ग्रहों की महायुति से होगा इन राशि वालों को लाभ, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

आइए विस्तार में जानते हैं कि कुंवारी कन्याओं को कौन कौन से काम नहीं करने चाहिए और इसके पीछे कौन सी वजह है!

तुलसी में जल देने की होती है मनाही

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र और शुभ पौधा माना जाता है.

बता दें कि तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय है. तुलसी जालंधर नामक असुर की पत्नी थी.

दरअसल तुलसी का मूल नाम वृंदा है. एक बार भगवान विष्णु को किसी कारण से तुलसी के साथ छल करना पड़ा.

जिसके बाद तुलसी को जब इस बारे में ज्ञान हुआ तो उन्होंने अपने शरीर का त्याग कर अपने आपको अग्नि में समर्पित कर दिया. जिसके राख से तुलसी पौधा बना.

वृंदा एक शादीशुदा स्त्री थी जो कि सबसे पवित्र थी. यही वजह है कि केवल सुहागन महिला ही तुलसी में जल और सिंदूर अर्पित कर सकती हैं ताकि उनका सुहाग अमर रहे.

यही कारण है कि कुंवारी कन्या को तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए.

बिछिया धारण करने की होती है मनाही

कुंवारी कन्याओं को बिछिया पहनने की भी मनाही होती है. बता दें कि बिछिया संतान सुख देती है.

दरअसल बिछिया का असर गर्भाशय पर पड़ता है. इसलिए बिछिया को सुहाग से जोड़ा जाता है.

बाल खोलकर सोने की होती है मनाही

बता दें कि कुंवारी कन्याओं को बाल खोलकर सोने की मनाही होती है. दरअसल ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें :Astrology: 18 साल बाद इन दो ग्रहों की युति बढ़ाएगी मुश्किलें,अशुभ योग इन राशि वालों पर पड़ेगा भारी

सिंदूर और बिंदी लगाने की होती है मनाही

कुंवारी कन्याओं को सिंदूर और सिंदूर वाली बिंदी लगाने की भी मनाही इसलिए होती है क्योंकि इसका सीधा संबंध सुहाग यानी कि विवाहित महिलाओं से होता है.

पैर छूने की होती है मनाही

कुंवार कन्याओं को बड़ों के पैर छूने की भी मनाही होती है. दरअसल कुंवार कन्याओं को देवी के समान माना जात है. लोग देवी के चरण छूते हैं ना कि स्पर्श करवाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Computer Jagat news इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...