Today Horoscope : आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ मिलेगा धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Today Horoscope : आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ मिलेगा धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Today Horoscope : आज 16 जून शुक्रवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष–(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपनी बातों को सही साबित करने के लिए दिन सही है. जीवनसाथी के साथ आज क़ीमती समय बितायेंगे . सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है. किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है. लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी. व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा. भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा. महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे. स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे.

- Advertisement -
- Advertisement -

वृष- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके आंदुरूनी ताकत कार्य खेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मदतगार साबित होगी. आप कही घूमने जा सकते हैं .आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है. सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी. आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा. आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें. भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है. मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे. कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा. पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी. प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे.

मिथुन– (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे. दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा. कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी. व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है. सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा. परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा. महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी.

कर्क– (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा. लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा. कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा. लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें. पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है. अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे. परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा.

सिंह– (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपमे बुद्धि विवेक की प्रचुर मातारा होने पर भी व्यवहार जिद्दी घमंडी जैसा रहेगा जिसके चलते कुछ लोगो से आपसी स्नेह संबंधों में खटास आने की संभावना है. लेखन अथवा पठन पाठन के कार्यो में अवरोध आएंगे या भ्रम में पड़ने से मन नही लगेगा. आज आपके द्वारा बोले गए कठोर शब्द स्वयं को ही परेशानी में डाल सकते है इसका विशेष ध्यान रखें. कारोबारी दशा कुछ समय के लिये बेहतर बनेगी लेकिन पूर्व में बोले गए किसी झूठ के कारण आज हानि भी उठानी पड़ सकती है. लकड़ी के उपकरण, खेती संबंधी सामान अथवा निर्माण कार्य मे निवेश तुरंत फलित होगा. गृहस्थ का वातावरण आपके विरोधी व्यवहार के चलते खरब हो सकता है आज धैर्य का परिचय दे. सेहत अकस्मात पेट संबंधित व्यादि बढ़ने से नरम हो सकती है.

कन्या– (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा. व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा. घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे. व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की.मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे. आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी. विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे.

तुला– (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा. धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी. कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी. मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी. महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी. आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी. दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी. पर्यटन की योजना बनेगी.

वृश्चिक– (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे. आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे. परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी. व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा. किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे. पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है. महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा.

धनु– (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे. सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी. संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे. पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा. सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे. सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा. घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे. धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा.

मकर– (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा. व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा. दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है. कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी. किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें. परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे.

कुंभ– (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी. कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही. आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है. गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी. महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी.

मीन– (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा. प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा. अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे. अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे. आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे. सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे. दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी. मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेने की सम्भावना है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...