Tij: हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tij: हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

Tij: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बड़ा महत्व है। हर साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को

हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिने और कुंवारी कन्याएं भी रहती हैं।

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका Tij व्रत रखने से ही मां गौरी को भगवान शिव वर के रूप में मिले थे।

इस खास मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने पर

सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और अविवाहित कन्याओं के विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर

होती है। चलिए साल 2023 में हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजाविधि जानते हैं।

कब है हरतालिका तीज?

वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह की तृतीया तिथि की शुरुआत 17 सिंतबर को

सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगी। इसका समापन 18 सिंतबर को दोपहर करीब 12 बजकर 39 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल 18 सिंतबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त: हरितालिका तीज के दिन सुबह 6 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक

पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस दौरान पूजा-पाठ से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

हरतालिका तीज का महत्व: धार्मिक मान्यता है कि मां पार्वती भगवान शिव को पाने के लिए

कठोर तपस्या करती थी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के दिन मां गौरी ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर भोलेनाथ की

पूजा और कठोर तप किया। इससे शिवजी ने प्रसन्न होकर उन्हें मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

इसलिए इस दिन सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज की पूजाविधि:

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और नए वस्त्र पहनें।

सभी देवी-देवताओं को धूप-दीप दिखाएं और दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें।

इसके बाद मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें।

हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करें और सभी देवी-देवताओं की आरती उतारें।

मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें और अखंड सौभाग्य की कामना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...