Temple: शिवलिंग में अचानक उभर आई नेत्र जैसी आकृति, भजन कर रही महिलाओं की सूख गई जान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Temple: शिवलिंग में अचानक उभर आई नेत्र जैसी आकृति, भजन कर रही महिलाओं की सूख गई जान

Temple: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित एक शिव मंदिर में एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद सभी हैरान रह

गए। इस घटना के बाद मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -
- Advertisement -

दरअसल, हर रोज की ही तरह गुरुवार को मंदिर में भजन और कीर्तन हो रहा था,

तभी मंदिर (Temple) में मौजूद शिवलिंग में अचानक नेत्र जैसी आकृति नजर आई।

वहां मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने जब इसे देखा तो वहां कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था।

लोगों ने माना भगवान शिव ने दर्शन दिया है

तभी वहां मौजूद लोगों ने माना कि भगवान शिव स्वयं महिलाओं के दर्शन देकर गए हैं

जिसके बाद माहौल शांत हुआ। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

महिलाओं ने शिवलिंग को घेर लिया और जोर-शोर से भजन कीर्तन करने लगीं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि उनकी भक्ति से भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्हें दर्शन भी दिए।

इस घटना के बारे में जब आस-पास के लोगों को इसका पता चला तो भक्तों की भीड़ बड़ी तादात में

मंदिर (Temple) में शिवलिंग के दर्शन करने उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन किए

और पूजा अर्चना, भजन कीर्तन किया। लोग शिवलिंग पर उभरी नेत्र जैसी आकृति की पूजा करने लगे।

कई लोगों ने शिवलिंग की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर लेनी चाही।

श्रद्धालुओं के लिए कड़ाके की ठंड भी उनका मनोबल कमजोर नहीं कर पा रही है

और लोग बड़ी संख्या में मंदिर (Temple) में शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related