Surya-Shani : ठीक एक महीने बाद सूर्य-शनि का ‘समसप्तक योग’ इन राशियों के लिए लाभकारी,ऐशो-आराम में कटेगा जीवन
Surya-Shani : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता का इसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है।
ग्रहों के गोचर की दृष्टि से अगस्त का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
इस माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल समेत 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
सूर्य-शनि साथ मिलकर षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि जब सूर्य और शनि एक-दूसरे से छठवें और आठवें भाव में उपस्थित होते हैं,
तब षडाष्टक योग बनता है।अगस्त में सूर्यदेव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे।
16 अगस्त को सूर्य-शनि दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में संचार करते हुए एक-दूसरे पर दृष्टि डालेंगे। जिससे समसप्तक योग का निर्माण होगा।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य और शनि का समसप्तक योग कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी साबित होगा,
तो इस दौरान कुछ राशियों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं समसप्तक योग से किन राशियों को होगा लाभ?
सिंह राशि-
सूर्य-शनि का समसप्तक योग सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।
इस दौरान आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
नौकरी-कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगा।
हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
तुला राशि-
शनि का समसप्तक योग तुला राशि वालों के जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएगा। इस दौरान आपको करियर में तरक्की के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकाराम मिलेगा। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा।
इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगा। पार्टनरशिप के साथ किए गए बिजनेस में प्रॉफिट होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
कुंभ राशि-
:शनि के समसप्तक योग से कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपके सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को गुड न्यूज मिलेगी। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
वैवाहिक जीवन में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी हासिल होगी।
आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। इस दौरान घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।