Surya Grahan 2022: कई वर्षों के बाद बन रहा है ऐसा संयोग, इस साल 5 नहीं, बल्कि 6 दिन का होगा दीपोत्सव
Surya Grahan 2022: हर साल 5 दिनों तक दीपोत्सव का पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
लेकिन इस बार 27 वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि दीपोत्सव पर्व 5 नहीं बल्कि 6 दिन मनाया जाएगा।
धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दीपावली (Diwali 2022) यह सभी हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार हैं।
दीपोत्सव के दिनों में माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
लेकिन इस साल दिवाली के ठीक बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
जिसका प्रभाव माता लक्ष्मी के पूजन पर भी पड़ेगा। यही कारण है कि इस साल दीपोत्सव पर्व 6 दिन तक मनाया जाएगा।
सूर्य ग्रहण 2022 कब? (Surya Grahan 2022 Date)
ज्योतिष गणना के अनुसार 25 अक्टूबर मंगलवार को 2:29 से साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
जिस वजह से सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले लग जाएगा।
इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद सूतक काल लग जाएगा।
जिस कारण से 25 अक्टूबर को किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य पूर्ण नहीं किए जाएंगे।
यही कारण है कि इस साल 25 के बजाय 26 अक्टूबर को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा।
क्यों 6 दिन का होगा दीपोत्सव? (Deepotsav 2022)
ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि ग्रहण के ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।
जिसमें किसी भी प्रकार के पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य नहीं करने चाहिए।
वहीं ग्रहण के दौरान भी किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य को करने की मनाही है।
इस बार 24 अक्टूबर को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
लेकिन दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच में सूर्य ग्रहण के कारण एक दिन अधिक बढ़ जाएगा।
जिस वजह से 5 दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर इस वर्ष 2022 में 6 दिनों तक मनाया जाएगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
