Solar Eclipse: इस तारीख को लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर कैसा होगा असर?
Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं हैं.
हिंदू धर्म और ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को अच्छा नहीं माना गया है. ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है
क्योंकि इस समय में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. यही वजह है
कि हिंदू धर्म में ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही की जाती है.
साल 2023 में एक Solar Eclipse और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है.
20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और इसके 15 दिन बाद 5 मई को साल का
पहला चंद्र ग्रहण लगा था. लेकिन ये दोनों ही ग्रहण भारत में नजर नहीं आए थे.
अब बारी है साल का अगला सूर्य ग्रहण लगने की. आइए जानते हैं
कि साल का दूसरा Solar Eclipse कब और किस समय लगेगा, साथ ही इसका भारत पर क्या असर होगा.
साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगेगा. 14 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या है.
अश्विन माह की अमावस्या को लग रहा यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा
और मध्यरात्रि 2.25 बजे तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है
और भारत में नहीं दिखाई देगा. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं
होगा. यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में दिखाई देगा.
इन राशि वालों के लिए अशुभ है सूर्य ग्रहण
14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वैसे तो भारत में दिखाई नहीं देगा
लेकिन कुछ राशि वाले जातकों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है,
लिहाजा इन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
मेष, वृषभ, कन्या और तुला राशि वाले जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Computer jagat news इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
