Solar Eclipse : 500 साल बाद सूर्य ग्रहण पर चतुर्ग्रही योग का दुर्लभ संयोग, यह 4 राशि वाले होंगे अमीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar Eclipse : 500 साल बाद सूर्य ग्रहण पर चतुर्ग्रही योग का दुर्लभ संयोग, यह 4 राशि वाले होंगे अमीर

Solar Eclipse : वैदिक ज्योतिष के अनुसार 8 अप्रैल को मीन राशि में 4 ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं. इस दिन साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है.

ऐसा दुर्लभ संयोग करीब 500 साल बाद बन रहा है जब सूर्य ग्रहण के दिन मीन राशि में सूर्य, बुध, राहु और शुक्र मिलकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हों.

- Advertisement -
- Advertisement -

सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे इस चतुर्ग्रही योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. वहीं 4 राशि वालों के लिए तो यह बेहद शुभ रहने वाला है.

इन जातकों की धन-दौलत में इजाफा होगा. साथ ही नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की के भी योग बनेंगे. कह सकते हैं कि इन 4 राशि वालों के लिए 8 अप्रैल से अच्‍छे दिन शुरू हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी हैं.

 

 

सूर्य ग्रहण 2024 चमकाएगा भाग्‍य

 

मेष राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Aries Zodiac Sign): मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण और चतुर्ग्रही योग बहुत लाभ दे सकता है. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. व्‍यापार में विशेष लाभ होने के योग बन रहे हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे. वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है.

 

वृषभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Taurus Zodiac Sign): साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों को शुभ फल देगा. इंटरव्‍यू-परीक्षा में सफलता मिल सकती है. नई नौकरी मिलने के योग हैं. वाहन सुख मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी.

 

सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Leo Zodiac Sign): सूर्य ग्रहण पर बन रहा चतुर्ग्रही योग सिंह राशि के लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. कोई बड़ी इच्‍छा या काम पूरा होने की खुशी रहेगी. परिजनों से सहयोग मिलेगा. रुका हुआ पैसा मिलेगा. नया घर, गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं.

 

धनु राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Sagittarius Zodiac Sign): धनु र‍ाशि वालों को यह सूर्य ग्रहण और मीन राशि में इकट्ठा हुए चारों ग्रह अनुकूल फल देंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा.

धन आने के नए-नए रास्‍ते बनेंगे. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. व्‍यापार में लाभ होगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी. नए संकर्प बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related