Solar Eclipse: दूसरा सूर्य ग्रहण लगने में बाकी हैं बस इतने दिन, जरूर नोट कर लें ये तारीख और समय

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar Eclipse: दूसरा सूर्य ग्रहण लगने में बाकी हैं बस इतने दिन, जरूर नोट कर लें ये तारीख और समय

Solar Eclipse और चंद्र ग्रहण महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना है. साथ ही धर्म में भी ग्रहण को बहुत विशेष माना गया है.

हालांकि हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसलिए ग्रहण काल के समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं.

ग्रहण शुरू होने से कई घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस समय से ही कई काम वर्जित हो जाते हैं.

साल का अगला और दूसरा solar eclipse अक्‍टूबर में लगने वाला है.

साल का दूसरा Solar Eclipse

14 अक्‍टूबर 2023 को साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इससे पहले 20 अप्रैल को

पहला solar eclipse लग चुका है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले अश्विन माह की

अमावस्‍या तिथि को लगेगा. 14 अक्टूबर 2023, शनिवार की रात 8:34 से शुरू हो रहा यह ग्रहण मध्य रात्रि 2:25 पर

समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका,

उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा.

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल 2023 में 1 solar eclipse के अलावा 1 चंद्र ग्रहण लगना भी बाकी है. इससे पहले 5 मई 2023 को भी

एक चंद्र ग्रहण लगा था. यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था.

इतना ही नहीं साल 2023 में लग रहे 4 ग्रहण में से 3 ग्रहण भारत में दृश्‍यमान नहीं है.

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण ही इस मामले में विशेष रहेगा.

29 अक्टूबर 2023 को लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा. यह चंद्र ग्रहण 29 अक्‍टूबर 2023 की

दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा.

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप,

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका,

अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Computer jagat news इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...