Solar Eclipse: क्या भारत में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा? जानें जरूरी सवालों के जवाब 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar Eclipse: क्या भारत में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा? जानें जरूरी सवालों के जवाब

Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए अक्टूबर का महीना खास है।

महज दो सप्ताह के अंतराल में सूर्यग्रहण व चंदग्रहण दोनों लगेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Solar Eclipse 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा और चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा।

साल के आखिरी सूर्यग्रहण को ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जा रहा है।

जानें साल के आखिरी व दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें-

सूर्यग्रहण की तारीख व समय: साल का आखिरी व दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा।

यह रात 04 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।

क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

यह भी पढ़ें :Solar Eclipse: इस तारीख को लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर कैसा होगा असर?

लेकिन भारतीय व अन्य देशों के लोग इस सूर्यग्रहण को नासा के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे,

जो कि 14 अक्टूबर 2023 को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल: भारत में यह सूर्यग्रहण नजर न आने के कारण

इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका सहित

उत्तरी अमेरिका के हिस्सों में देखा जाएगा और प्रशांत महासागर में नजर आएगा।

सूर्यग्रहण किसे कहते हैं: सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है,

जिससे सूर्य का प्रकाश अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो जाता है। इस प्रकार के ग्रहण के दौरान,

चंद्रमा सूर्य की ज्यादातर डिस्क को ढक लेता है, जिससे चंद्रमा के

किनारों के चारों ओर सूर्य के प्रकाश की एक रिंग जैसी बन जाती है।

Solar Eclipse के दौरान किन बातों का रखें ध्यान: वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कभी भी

चंद्रमा द्वारा पूरी तरह से नही ढका जाता है, इसलिए इस ग्रहण को बिना किसी

नजर सुरक्षा के इस्तेमाल के बिना देखना सुरक्षित नहीं है। लोगों को इसे देखते समय आंखों को नुकसान से

बचाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए। नासा के अनुसार,

ग्रहण का चश्मा सामान्य चश्मे की तुलना में हजारों गुना ज्यादा गहरा होता है।

Solar Eclipse को कैसे देखें: कैमरे, टेलीस्कोप, दूरबीन या किसी अन्य

ऑप्टिकल उपकरण के माध्यम से सूर्य को देखने की भी सलाह नहीं दी जाती है,

क्योंकि यह आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाएगा। ग्रहण को

देखने का दूसरा तरीका पिनहोल प्रोजेक्टर का उपयोग करना है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...